HTML tutorial

628 ग्राम चरस के साथ एक युवक  गिरफ्तार

Pahado Ki Goonj

628 ग्राम चरस के साथ एक युवक  गिरफ्तार

उत्तरकाशी । कोतवाली मनेरी पुलिस द्वारा 628 ग्राम चरस के साथ 1 युवक को  गिरफ्तार किया ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के अन्तर्गत *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, सरिता डोबाल* के दिशा-निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नशामुक्त अभियान के क्रम में *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी,  जनक सिंह पंवार* के निकट पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक मनेरी  मनोज असवाल*  के नेतृत्व में *कोतवाली मनेरी पुलिस टीम* द्वारा नशे पर कार्रवाई करते हुये कल 10.04.2025 की रात्रि में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से सालंग गांव जाने वाले पैदल रास्ते से ह्रदय राणा नाम के एक युवक को 628 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त चरस को इकट्ठा कर मुनाफे के लिए यात्रा सीजन के दौरान घोडा-खच्चर संचालकों/श्रमिकों को बेचने की फिराक में था।*
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त युवक के विरुद्ध कोतवाली मनेरी पर *8/20 NDPS Act* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, अग्रिम कार्यवाही जारी है। *गिरफ्तार अभियुक्त-*
ह्रदय राणा पुत्र कृपाल राणा निवासी ग्राम सुक्खी, थाना हर्षिल उत्तरकाशी, उम्र 30 वर्ष।
*बरामद माल-* 628 ग्राम चरस (कीमत करीब 1.2 लाख रु0) बरामद करने वाली पुलिस टीम में
1-उपनिरीक्षक  निखिल देव चौधरी- चौकी प्रभारी भटवाडी
2-कानि, सोवेन्द्र पाल *मीडिया सेल, पुलिस कार्यालय  उत्तरकाशी*

Next Post

लोक उत्सव के रूप में मनाई जाएगी नंदा राजजात यात्रा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

लोक उत्सव के रूप में मनाई जाएगी नंदा राजजात यात्रा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 2026 में होनी है नंदा राजजात यात्रा यात्रा में बेहतर भीड़ प्रबंधन, पर्यावरण की दृष्टि से प्रबंधन, सिंगल यूज्ड प्लास्टिक पर प्रतिबंध के लिए एसओपी बनाई जाए 2026 में प्रस्तावित नंदा राजजात यात्रा को लोक […]

You May Like