HTML tutorial
HTML tutorial

राजकीय इंटर कॉलेज पौंटी का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण शनिवार को सम्पन्न।*

Pahado Ki Goonj

*राजकीय इंटर कॉलेज पौंटी का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण शनिवार को सम्पन्न।*
*राजकीय औद्योगिक संस्थान बड़कोट, राजतर पावर हाउस, यमदागिनी मुनि महाराज मंदिर, गंगनानी कुंड के संबंध मे जुटाई जानकारीयॉं।*

बड़कोट :- राजकीय इंटर कॉलेज पौंटी का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम शनिवार को राजकीय औद्योगिक संस्थान बड़कोट से आरंभ हुआ। जहां पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने 12वीं के उपरांत प्रवेश लेने वाले इलेक्ट्रॉनिकस मै0 मो0 व्हीकल, फिटर, इलेैक्टीशियन, वायरमैन, स्वींइग टैक्नोलॉजी, आशुलिपि हिन्दी, कोपा आदि विभिन्न कोर्सों के बारे में संस्थान में उपस्थित सभी अनुदेशकों से जानकारी जुटाई। इसके पश्चात सभी छात्र-छात्राएं थान गांव में स्थित प्राचीन यमदागिनी मुनि महाराज के मंदिर के दर्शन किए और मंदिर के इतिहास, पौराणिक महत्व के बारे में मंदिर के पुजारी द्वारा जानकारी प्राप्त की। साथ ही राजतर स्थित पावर हाउस जाकर वहाँ पर विद्युत निर्माण प्रक्रिया की जानकारी हासिल की। इसके पश्चात अंत में सभी छात्र-छात्राएं पौराणिक गंगनानी कुंड पहुंचकर मां गंगा के दर्शन किए और गंगनानी कुंड के पौराणिक महत्व के बारे में जानकारियां प्राप्त की। गंगनानी कुंड के आस-पास बढ़ते विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजनों के कारण कुंड के समीप काफी गंदगी फैली हुई थी। जिसको देखते हुए विद्यालय छात्र-छात्राओं शिक्षको ने कुंड एवं उसके चारों ओर साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश भी दिया। इसके पश्चात सभी छात्र-छात्राओ ने अपने विद्यालय की ओर प्रस्थान किया। विद्यालय प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ द्वारा राजकीय औद्योगिक संस्थान बड़कोट के प्रधानाचार्य निरंजन कुमार खुगशाल, कार्यदेशक एच0पी0 सेमवाल, अनुदेशक राजेश सिंह, प्रकाश चंद्र, यशपाल, सुनील, प्रकाश लाल, संजय रावत, नवल कुमार, जोध सिंह, दिनेश आशीष, विरेंद्र, संदीप, राजतर पावर हाउस कर्मचारी ममराज चौहान, दरमियान चौहान,सुरेश,विरेन्द्र एवं यमदागिनी मुनि महाराज मंदिर पंडित सुमन प्रसाद डिमरी, गंगनानी कुंड के महाराज का आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य भागमल धोनी, आशीष चन्द्र रमोला, प्रदीप सिंह असवाल सहित सभी शिक्षकगण एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

Next Post

उतरकाशी जनपद में विभिन्न विभागों की 300 कार्ययोजनाओं को कर दिया गया अनुमोदित ।

उतरकाशी जनपद में विभिन्न विभागों की 300 कार्ययोजनाओं को कर दिया गया अनुमोदित । उत्तरकाशी, रिपोर्ट । मदन पैन्यूली । उत्तरकाशी की जिला योजना में इस बार अनेक महत्वपूर्ण प्राविधान करते हुए जिले की ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को सुधारने के साथ ही शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था के सुदृढीकरण एवं […]

You May Like