HTML tutorial
HTML tutorial

गुलदार का खौफः हिंदाव क्षेत्र के विद्यालयों में तीन दिन का अवकाश घोषित, परीक्षाएं भी स्थगित टिहरी।

Pahado Ki Goonj

गुलदार का खौफः हिंदाव क्षेत्र के विद्यालयों में तीन दिन का अवकाश घोषित, परीक्षाएं भी स्थगित ।

टिहरी। (report madan painuly)

टिहरी जिले के भिलगना ब्लॉक के पट्टी ग्यारह गांव हिंदाव क्षेत्र में गुलदार की दहशत बरकार है। जिसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने प्राथमिक विद्यालयों में तीन दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। साथ ही विद्यालयों में होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है।उप शिक्षा अधिकारी सुमेर सिंह केंतुरा ने बताया की गुलदार प्रभावित प्रथमिक विद्यालय महर गांव, प्राथमिक विद्यालय भोड़गांव, प्रथमिक विद्यालय पूर्वांल गांव, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंथवाल गांव के स्कूलों में सोमवार से बुधवार तक तीन दिनों का अवकाश घोषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन विद्यालयों में होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। स्कूल खुलने के बाद परीक्षाएं कराई जाएंगी। रेंजर आशीष नौटियाल ने बताया कि गांव में किशोरी की मौत के बाद वहां मचान बनाकर शूटर तैनात किया गया है। गुलदार के शव के पास लौटने का इंतजार किया जा रहा है।

Next Post

जनपद स्तरीय सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज बर्नीगाड़ ने मारी बाजी।

*जनपद स्तरीय सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज बर्नीगाड़ ने मारी बाजी। उत्तरकाशी । पी.एम.श्री राजकीय इण्टर कॉलेज चिन्यालीसौड़ में जनपद स्तरीय सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की प्रतिमा सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। कार्यक्रम में […]

You May Like