HTML tutorial
HTML tutorial

मोरी में अवैध चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

Pahado Ki Goonj

*मोरी में अवैध चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

उत्तरकाशी। मोरी ।ब्यूरो ।
पुलिस ने मोरी में 831 ग्राम चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है । पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव के निर्देशन मे नशे के विरुद्ध पुलिस लगातार अभियान चला कर अवैध नशा तस्करों पर कार्यवाही कर रही हैं ।
शनिवार को उपाधीक्षक बडकोट सुरेन्द्र सिंह भण्डारी के थानाध्यक्ष मोरी रणवीर सिंह चौहान* के नेतृत्व में नैटवाड रोड ग्यूनेटी तप्पड के पास से
दो युवको को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार युवक प्रमोद व प्रकाश के कब्जे से कुल 831 ग्राम चरस बरमद हुयी है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर *उक्त युवकों के विरुद्ध थाना मोरी पर NDPS Act की धारा 8/20 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।* पूछताछ में आरोपीयो द्वारा बताया गया कि वह चरस को दूरस्थ गांव से खरीदकर लाये है तथा अच्छे मुनाफे के लिए देहरादून मे बेचने के लिए ले जा रहे थे। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है, अभियुक्त को आज मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*गिरफ्तार आरोपी ।
1- प्रमोद बडोनी पुत्र राजू बडोनी निवासी शिवपुरी घनसाली, टिहरी गढवाल, हाल पथरीबाग, पटेल नगर देहरादून उम्र-31 वर्ष।
2- प्रकाश बडोनी पुत्र मुंशीराम बडोनी निवासी उपरोक्त, हाल शान्तिकुंज कॉलोनी थाना नेहरु कॉलोनी देहरादून उम्र- 32 वर्ष।

बरामद माल की कीमत 831 ग्राम चरस की कीमत करीब 2 लाख रु0 बतायी जा रही है ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में रणवीर सिंह- थानाध्यक्ष मोरी,कानि0 गणेश राणा,कानि0 मनवीर सिंह,कानि0 सत्यपाल,कानि0 आदित्य कुमार,म0 कानि0 कविता लिंगवाल आदि शामिल थे ।

Next Post

स्वच्छता ही सेवा के माध्यम से लगाया गया स्वास्थ्य शिविर ।

स्वच्छता ही सेवा के माध्यम से लगाया गया स्वास्थ्य शिविर । उत्तरकाशी । बड़कोट । भारत सरकार राज्य सरकार एव जिलााधिकारी के निर्देश ,प्रशासक उप जिलाअधिकारी बड़कोट मुकेश चंद्र रमोला के निर्देशन मे रविवार को स्वास्थ्य ही सेवा के अंतरगत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में पर्यावरण मित्र सुरक्षा स्वास्थ्य शिविर […]

You May Like