HTML tutorial

उत्तराखंड सचिवालय सहायक संघ सम्मान समारोह में मुख्य मंत्री, मुख्य सचिव का आभार व्यक्त किया

Pahado Ki Goonj

देहरादून,उत्तराखंड सचिवालय सहायक संघ ने माननीय मंत्रिमंडल द्वारा सचिवालय सहायकों की पूर्व विभाग की सेवाओं को जोड़कर एसीपी दिए जाने की लंबित मांग को मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृति प्रदान किए जाने के बाद उत्तराखंड सचिवालय संघ का आभार सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।उत्तराखंड सचिवालय संघ के अध्यक्ष  सुनील लखेड़ा उपाध्यक्ष जीत मणी पैन्यूली, संयुक्त सचिव रंजीत रावत जगत सिंह डसीला, लालमणि जोशी, रेनू भट्ट,श्री जे पी मैखुरी, पुष्कर नेगी,आदि का सचिवालय सहायक संघ के अध्यक्ष  सुरेंद्र सिंह रावत,महासचिव  राजेंद्र ने सचिवालय संघ का आभार व्यक्त करते हुए बुके दे कर उनका सम्मान किया एवं कहा कि वर्तमान सचिवालय संघ निरंतर कार्मिकों के हितों के प्रयास कर रहा है, जिस कारण सचिवालय सहायकों से संबंधित विगत कई वर्षों से लंबित यहां मांग अब पूरी हो गई है, उत्तराखंड सचिवालय संघ एवं सचिवालय सहायक संघ द्वारा यह मांग पूर्ण होने पर माननीय मुख्यमंत्री जी, मुख्य सचिव महोदया, सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग, मुख्यमंत्री कार्यालय के समस्त अधिकारी गण/कार्य दिवस अधिकारी एवं वित्त, सचिवालय प्रशासन विभाग, न्याय विभाग के समस्त अधिकारियों कार्मिकों का हृदय से आभार व्यक्त करता है।

Next Post

78 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

78 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार देहरादून। उत्तराखण्ड एसटीएफ ने 78 लाख रूपये की स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को  न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इसकी जानकारी देते हुए एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने जानकारी […]

You May Like