HTML tutorial
HTML tutorial

केदारनाथ में बड़ा हादसा टला,हेलिकॉप्टर में खराबी के चलते कराई इमरजेंसी लैंडिंग ।

Pahado Ki Goonj

केदारनाथ में बड़ा हादसा टला,हेलिकॉप्टर में खराबी के चलते कराई इमरजेंसी लैंडिंग ।

रूद्रप्रयाग। शुक्रवार सुबह केदारनाथ धाम में यात्रियों से भरे हेलिकॉप्टर में खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। । जानकारी मिली है कि क्रिस्टल के हेलिकॉप्टर का रूडल खराब हो गया था। हेलिकॉप्टर पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। हेलिकॉप्टर के सुरक्षित लैंड के बाद तीर्थ यात्रियों ने राहत की सांस ली।  जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि शुक्रवार सुबह सात बजे क्रिटन एविएशन कंपनी के हेली ने छह यात्रियों को लेकर केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी। तकनीकी खराबी के कारण हेलिकाॅप्टर को केदारनाथ हेलीपैड से लगभग 100 मीटर पहले आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।पायलट कल्पेश द्वारा सूझबूझ का परिचय देते हुए हेली को आपातकालीन स्थिति में सकुशल लैंडिंग कराया गई, जिसमें सभी श्रद्धालु सुरक्षित एवं सकुशल हैं। घटना के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मौके पर जाकर यात्रियों की सहायता कर उन्हें मंदिर तक पहुंचाया गया।

Next Post

 बिल्डर की मौत मामले में इंडस्ट्रीलिस्ट गुप्ता बंधु गिरफ्तार जानिए सभी समाचार

 बिल्डर की मौत मामले में  इड्रस्टीलिस्ट गुप्ता बंधु गिरफ्तार देहहरादून। शहर के एक बड़े बिल्डर बाबा सहनी की शुक्रवार की सुबह संदिग्ध पारस्थियों में मौत हो गई। पेसिफिक हिल्स के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के आठवें फ्लोर से गिरने से मौत हुई है। सुसाइड नोट मिलने पर पुलिस ने तेजी […]

You May Like