HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री ने दिल्ली से पिथौरागढ़ शुरू हो रही हवाई सेवा का शुभारम्भ किया

Pahado Ki Goonj
मुख्यमंत्री ने दिल्ली से पिथौरागढ़ हेतु प्रारम्भ हो रही एलायंस एयर की हवाई सेवा का किया औपचारिक शुभारम्भ।
विमान के संचालन से सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में एयर कनेक्टिविटी और सुदृढ़ होगी: मुख्यमंत्री।
सीमांत जनपद एवं देश की राजधानी की कनेक्टविटी सीधे तौर पर जुड़ी: मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को  कैम्प कार्यालय, देहरादून में दिल्ली से पिथौरागढ़ हेतु प्रारम्भ हो रही एलायंस एयर की हवाई सेवा का औपचारिक शुभारम्भ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए आज औपचारिक रूप से विमान सेवा का शुभारंभ कर दिया गया है। विमान के संचालन से सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में एयर कनेक्टिविटी और सुदृढ़ होगी। साथ ही सीमांत जनपदों एवं देश की राजधानी की कनेक्टविटी सीधे तौर पर जुड़ जायेगी। उन्होंने कहा पिथौरागढ़ से दिल्ली जाने में 12 से 15 घंटे लगते हैं। इस सेवा के शुरु होने से यात्रियों को सुविधा होगी एवं समय की बचत होगी। साथ ही पिथौरागढ़ क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही में भी भारी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर सीमांत क्षेत्र का विकास शीर्ष प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में हवाई सेवा का विस्तार हो रही है। 
उल्लेखनीय है कि एलायंस एयर विमान दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल टी-3 से पिथौरागढ़ नैनीसैनी एयर पोर्ट के लिए आगामी अप्रैल माह से नियमित रूप से चलेगा। जिसका किराया लगभग ₹ 7000 होगा तथा पिथौरागढ़ से दिल्ली की यात्रा में करीब 1 घंटा लगेगा। 
इस अवसर पर सचिव  शैलेश बगोली, अपर सचिव  सी. रविशंकर, स्टेशन मैनेजर अलाईनस एयर आरती शर्मा सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Next Post

जीतू-बगडवाल की प्रेम , जिसका जब भी मंचन होता है, समाज की भावनाएं उफान पर होती हैं

 देहरादून,मुंबई. जीतमणि पैन्यूली,जीतू-बगडवाल एक ऐसी प्रेम कथा, जिसका जब भी मंचन होता है, समाज की भावनाएं उफान पर होती हैं।      आज कौथिग के मंच पर जीतू-बगडवाल की प्रस्तुति लोगों को भाव-विभोर कर गयी, इसके अलावा अन्य प्रस्तुतियों ने भी मन मोह लिया। कौथिग के मंच पर विधायिका मंदा […]

You May Like