HTML tutorial
HTML tutorial

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने किया नामांकन पर्चा दाखिल,सीएम धामी भी रहे मौजूद

Pahado Ki Goonj


 देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की मौजूदगी में राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। विधानसभा परिसर में पूर्ण होने वाली इस प्रक्रिया के लिए भट्ट ने सभी औपचारिकताओं को पूरा किया।इसके बाद उन्होंने नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी को सौंपा। इस दौरान मंत्री, सभी विधायक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। चैंकाने के लिए मशहूर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के एक और फैसले से उत्तराखंड भाजपा सरप्राइज हुई थी। सीएम धामी ने इस दौरान कहा कि हम अपने केंद्रीय नेतृत्व का और प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हैं कि सामान्य स्थितियों में जिनका विकास हुआ है ऐसे व्यक्ति को राज्य सभा के लिए मनोनीत किया गया है। ये हमारे लिए गौरव का क्षण है कि सीमांत क्षेत्र चमोली के व्यक्ति को पार्टी ने मौका दिया है। पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी है।
पार्टी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है।  राज्यसभा सांसद रहे अनिल बलूनी का छह साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद राज्यसभा की सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर 27 फरवरी को चुनाव होना है।

आगे पढ़ें 

 सरे राह चलते युवक के अपहरण का प्रयास

रुड़की। नगर मे एक बाइक सवार बदमाशों द्वारा एक युवक का अपहरण का प्रयास करने का मामला सामने आया है। युवक के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ को अपनी तरफ आता देख बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं बदमाशों द्वारा युवक के अपहरण की घटना पास ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश करने में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में इमली रोड स्थित लंढौरा निवासी शोएब बीती रात किसी काम से आया था। इसी दौरान तीन बाइक सवार बदमाशों द्वारा शोएब का अपहरण का प्रयास किया गया। वहीं शोएब ने शोर मचाया तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, वहीं भीड़ को अपनी तरफ आता देख तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं सरेआम किए गए अपहरण के प्रयास की यह घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उसके बाद शोएब के पिता ने बीती रात पुलिस को तहरीर देखकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है और मामले की जांच कर रही है। सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आर.के सकलानी ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

आगे पढ़ें 

व्यापारियों के धरने को पूर्व सीएम हरीश रावत और विधायक उमेश ने दिया समर्थन
रूड़की। गुरूवार को भी पिरान कलियर में व्यापारियों का धरना रहा। पूर्व सीएम हरीश रावत और विधायक उमेश कुमार ने व्यापारियों को अपना समर्थन दिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि जिन दुकानों से गरीब दुकानदारों के परिवार की रोजी रोटी चल रही है, उन दुकानदारों को परेशान नहीं करना चाहिए। इस मामले में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल से भी फोन पर वार्ता की। साथ ही सीएम धामी से दुकानदारों की समस्याओं के बारे में अवगत कराया। वहीं, सीएम धामी ने हरीश रावत को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद हरदा ने दरगाह साबिर पाक में चादर फूल पेश कर अमनो अमान की दुआ की। दुकानदारों के समर्थन में दूसरे दिन क्षेत्रीय विधायक फुरकान अहमद और खानपुर विधायक उमेश कुमार भी पहुंचे। उन्होंने धरना दे रहे दुकानदारों का समर्थन करते हुए वक्फ बोर्ड सीईओ सैयद सिराज उस्मान से नियाज लंगर बनाने वाली दुकानों के टेंडर रद्द करने और दरगाह प्रबंधक रजिया को हटाने की मांग की। उन्होंने दरगाह कार्यालय में हस्तक्षेप करने पर उनके पति के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। खानपुर विधायक उमेश कुमार ने कहा कि नियाज बनने के टेंडर के नाम पर गरीब दुकानदारों को परेशान किया जा रहा है। इसके अलावा दुकानदारों को भी धमकाया जा रहा है, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने वक्फ बोर्ड सीईओ को दरगाह प्रबंधक से हटाने ओर टेंडर को निरस्त करने की मांग की है। साथ ही कहा कि साबरी जामा मस्जिद में स्थानीय इमाम की तैनाती की जाए।

Next Post

15 फरवरी से 3 अप्रैल तक बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर लागू रहेगी धारा 144 ।

15 फरवरी से 3 अप्रैल तक बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर लागू रहेगी धारा 144 । उत्तरकाशी । आज 15 फरवरी से आगामी 03 अप्रैल 2024 तक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए तहसील डुंडा के अंतर्गत स्थापित परीक्षा केंद्रों पर शांति और […]

You May Like