HTML tutorial
HTML tutorial

सीएम धामी ने हरिद्वार को दी 1168 करोड़ की 158 परियोजनाओं की सौगात

Pahado Ki Goonj

सीएम धामी ने हरिद्वार को दी 1168 करोड़ की 158 परियोजनाओं की सौगात
हरिद्वार। सोमवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार के दौरे पर रहे। हरिद्वार में सीएम धामी ने 1168 करोड़ की 158 परीयोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिसे करीब 461 करोड़ की लागत से 97 योजनाओं का लोकार्पण किया। वहीं, 708 करोड़ की लागत से 61 योजनाओं का शिलान्यास किया। इसी के साथ सीएम धामी ने हल्द्वानी की घटना पर भी बड़ा बयान दिया।
सोमवार 12 फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार में सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यहां उन्होंने हल्द्वानी हिंसा को लेकर ये बयान दिया। हरिद्वार में सीएम धामी ने रोड शो निकाला और कई विकासशील योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया।
इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में किसी जिले में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में योजनाओं का शिलान्यास और लोकपर्ण किया गया है। इन योजनाओं से हरिद्वार जिले के विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा। पूरा जिला उन्नति करेगा। वहीं सीएम धामी ने बताया कि हरिद्वार ऋषिकेश कॉरिडोर के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। सरकार अयोध्या और काशी विश्वनाथ की तरह ही हरकी पैड़ी कॉरिडोर को भी विश्व के मानचित्र पर एक अलग पहचान दिलाना चाहती है। कॉरिडॉर का काम तय समय में पूरा किया जाएगा।आगे पढ़ें 

 बड़ा फैसलाःजहां से अतिक्रमण हटा वही बनेगा थानाःसीएम धामी
देहरादून। सीएम धामी ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी हिंसा में जिस जगह से अवैध अतिक्रमण हटाया गया वहां पर अब पुलिस थाने का निर्माण किया जाएगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हिंसा करने वालों के लिए उत्तराखंड में कोई जगह नहीं है।सीएम धामी ने कहा कि उपद्रवियों और दंगाइयों के लिए हमारी सरकार का यह स्पष्ट संदेश है कि देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा, ऐसे उपद्रवियों के लिए उत्तराखंड में कोई स्थान नहीं है। सीएम ने आगे कहा कि मालिक के बगीचे से जहां पर अतिक्रमण हटाया गया है अब वहीं पुलिस थाना बनाया जाएगा। मालूम हो कि उपद्रवियों ने आठ फरवरी को बनभूलपुरा थाना को पूरी तरह से जला दिया था। साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस और मीडिया कर्मियों के वाहनों को जला दिया था। हिंसा में कई पुलिस और मीडिया कर्मी घायल भी हो गए थे। जिसके बाद धामी ने उन्हें स्पष्ट संदेश देकर जता दिया है कि सरकार ऐसी हिंसा करने वालों के हमेशा खिलाफ रहेगी।

आगे पढ़ें

Next Post

तिलोथ पुल का निर्माण कार्य आगामी 31 मार्च तक पूरा किया जाय :- डी,एम

तिलोथ पुल का निर्माण कार्य आगामी 31 मार्च तक पूरा किया जाय :- डी,एम उत्तरकाशी । ( मदन पैन्यूली) जिलाधिकारी डा. मेहरबान सिंह बिष्ट ने लोक निर्माण विभाग को तिलोथ पुल का निर्माण कार्य आगामी 31 मार्च तक पूरा कर वाहनों का आवागमन चालू करने के निर्देश देते हुए कहा […]

You May Like