HTML tutorial
HTML tutorial

स्कूटी में लगी आग, जिंदा जलकर युवती की मौत

Pahado Ki Goonj

स्कूटी में लगी आग, जिंदा जलकर युवती की मौत

देहरादून
उत्तराखंड के टिहरी में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। नगुण-भवान-उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर चलती स्कूटी में अचानक भीषण आग लग गई। इस दौरान हादसे में जिंदा जलकर युवती की मौत हो गई।

थत्यूड़ थानाध्यक्ष शांति प्रसाद चमोली ने बताया कि घटना सोमवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। चिन्यालीसौड़ी उत्तरकाशी निवासी 25 वर्षीय रंजना देहरादून से अपनी स्कूटी संख्या यूके 07 डीबी- 8771 में सवार होकर घर जा रही थी। सुवाखोली-भवान नगुण मोटर मार्ग पर भवान के निकट उसकी स्कूटी में अचानक आग लग गई। युवती ने स्कूटी में हल्की आग लगने पर इसे सड़क किनारे खड़ा कर देखने लगी तो अचानक टंकी फट गई और युवती बुरी तरह से झुलस गई। इस पर स्थानीय निवासियों द्वारा 108 वाहन की मदद से बुरी तरह से जली हालत में युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घो षित कर दिया।

Next Post

साइंटिफिक-एनालिसिस मीडीया का संवैधानिक चेहरा न होने का खेल

  🔭साइंटिफिक-एनालिसिस🔬 मीडीया का संवैधानिक चेहरा न होने का खेल ….. नकली ईमेज बनाकर पूरे देश को गुमराह करके रखा हैं कहीं मान्यवर तो इस फोटो के सहारे ट्राफी के अपमान में आस्ट्रेलिया से वर्ल्ड कप वापस लेने की मुहिम चला रहे हैं | फेक न्यूज चलाने वाले इसे हार […]

You May Like