HTML tutorial
HTML tutorial

दंपती समेत नशे के छह सौदागर चढ़े एसटीएफ के हत्थे

Pahado Ki Goonj

देहरादून : हिमाचल प्रदेश से नशे की खेप लेकर देहरादून आ रहे दंपती समेत छह आरोपियों को एसटीएफ ने पटेलनगर के नयागांव क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। सभी हरिद्वार के रहने वाले हैं और उनके कब्जे से स्कार्पियो के अलावा 38 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ है।

एसएसपी एसटीएफ रिधिम अग्रवाल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश से नशे की बड़ी खेप देहरादून लाए जाने की सूचना पर सीओ कैलाश पंवार के नेतृत्व में वाहनों की जांच कराई गई। नयागांव इलाके में हिमाचल की ओर से आ रही स्कार्पियो को रोककर जांच की गई तो उसमें बोरों में भरकर रखा 38 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।

आरोपियों की पहचान कासिम पुत्र हाशिम व कासिम की पत्नी मोमिना निवासी मुंडाखेड़ा लक्सर हरिद्वार, मुकर्रम पुत्र सलीम निवासी मुबारकपुर अलीपुर लक्सर हरिद्वार, चांद मोहम्मद पुत्र सज्जाद निवासी शिकारपुर मंगलौर, अब्दुल सलाम पुत्र मुंसफ निवासी चंदनपुर भगवानपुर थाना मंगलौर, और सद्दाम पुत्र शरीफ निवासी भारापुर भौरी बहादराबाद के रूप में हुई है। आरोपियों की स्कार्पियो को सीज कर दिया गया है।

एसएसपी ने बताया कि कासिम और मोमिना हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों से अवैध रूप से डोडा पोस्त एकत्र कर उत्तराखंड लाते हैं और यहां हरिद्वार में उसकी सप्लाई करते हैं। इस धंधे में लिप्त अन्य आरोपियों के बारे में भी एसटीएफ को जानकारी मिली है, जिसके आधार पर तफ्तीश के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं।

Next Post

सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में शामिल देहरादून

देहरादून : क्या यह वही दून है, जो कभी रिटायर्ड लोगों का शहर माना जाता था। यहां का सुकूनदायक माहौल और स्वच्छ आबोहवा रिटायरमेंट के बाद जिंदगी की दूसरी पारी को नई गति देती थी। शहरीकरण की अंधी दौड़ में हम दून के उस सुकून को बेहद पीछे छोड़ आए […]

You May Like