HTML tutorial
HTML tutorial

तिरंगा रैली निकालकर “मेरी माटी, मेरा देश” व “हर घर तिरंगा” अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार*

Pahado Ki Goonj

*तिरंगा रैली निकालकर “मेरी माटी, मेरा देश” व “हर घर तिरंगा” अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार*

उत्तरकाशी । मदन पैन्यूली ।

आजादी के अमृत काल में पुरे भारत वर्ष में “मेरी माटी, मेरा देश” कार्यक्रम बहुत धुमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के अन्तर्गत सोमवार को उत्तरकाशी पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा स्वतन्त्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों के सम्मान में पंच प्रण की शपथ ली गयी। पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा शहीदों का अभिनंदन करते हुए अपनी सेल्फी लेकर merimaatimeradesh.gov.in वेबसाइट पर अपलोड की गयी। इस अवसर पर *उत्तरकाशी पुलिस द्वारा माननीय विधायक गंगोत्री, सुरेश चौहान, स्थानीय जन प्रतिनिधियों, व्यापार मण्डल, स्कूल/कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं अन्य स्थानीय लोगों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किये गये।*

*पुलिस कार्यालय व कोतवाली उत्तरकाशी में पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी अनुज कुमार, थाना बडकोट पर पुलिस उपाधीक्षक बडकोट सुरेन्द्र सिंह भण्डारी, पुलिस लाईन उत्तरकाशी में प्रतिसार निरीक्षक श्री जनक सिंह पंवार तथा जनपद के सभी थाना/कोतवाली इकाई पर सम्बन्धित प्रभारियों द्वारा अधीनस्थ पुलिस जवानों को पंच प्रण शपथ दिलाई गयी।*

पंच प्रण शपथ के बाद *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, अनुज कुमार* के नेतृत्व मे उत्तरकाशी पुलिस द्वारा उत्तरकाशी मुख्यालय पुलिस कार्याल, कलैक्ट्रेट, भैरव चौक, विश्वनाथ चौक, हनुमान चौक , मुख्य बाजार, काली कमली मार्ग, पेट्रोल पंप, बस अड्डा आदि स्थानों पर तिरंगा रैली कर आमजन व व्यापारियों के बीच आजादी के अमृत काल के दौरान पूरे भारतवर्ष मे धूमधाम व हर्षोल्लाष साथ मनाये जा रहे “मेरी माटी, मेरा देश” व “हर घर तिरंगा” अभियान की जानकारी देते हुये देशभक्ति के गाने व नारे लगाये गए। इसके अतिरिक्त बड़कोट, चिन्यालीसौड़ आदि कस्बों में भी उत्तरकाशी पुलिस द्वारा तिरंगा रैली निकालकर मेरी माटी, मेरा देश” व “हर घर तिरंगा” अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

Next Post

उत्तरकाशी में 10 फल सब्जी विक्रेताओं के चालान ।

उत्तरकाशी में 10 फल सब्जी विक्रेताओं के चालान । उत्तरकाशी । सब्जी एवं फलों की कीमतों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सब्जी एवं फल विक्रेताओं के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए रेट लिस्ट प्रदर्शित न करने तथा बाट माप के मामलों में 10 विक्रेताओं का चालान का […]

You May Like