HTML tutorial
HTML tutorial

किरण नेगी और अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में सरकार की लचर पैरवी पर हरीश रावत नाराज सरकार पर बरसे

Pahado Ki Goonj

 

दिल्ली,उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किरण नेगी और अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में केंद्र और राज्य सरकार की लचर पैरवी पर कड़ी नाराजगी का इजहार करते हुए इसे एक करोड़ उत्तराखंड यों का अपमान बताया है

हरीश रावत आज दिल्ली के प्रेस क्लब में प्रमुख उत्तराखंड यों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे इस बैठक में जिसमें प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप कांग्रेस के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव हरिपाल रावत उत्तराखंड जनता संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष देव सिंह रावत मशहूर पत्रकार कुशाल जीना, सुनील कुमार, प्रमोद शर्मा, देवेंद्र सिंह रावत, श्रीकांत भाटिया, अनिल पंत शामिल थे

सभी नेताओं ने राज्य सरकार कि इस मामले में दोषियों को सजा दिलाने में विफलता पर गहरी नाराजगी का इजहार किया और इस संबंध में भारत के कानून मंत्री  किरण बीजू जी का दरवाजा खटखटाने का फैसला लिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तराखंड से चुने आठो सांसदों से भी 8 दिसंबर से हो रहे संसद सत्र में इस मामले में आवाज उठाने की अपील की और कहा कि उनका मूकदर्शक रहना आज उत्तराखंड की जनता के लिए चिंता का विषय बन गया है।

उन्होंने राज्य विधानसभा का सत्र मात्र 2 दिनों में समाप्त किए जाने को भी राज्य सरकार की मातृशक्ति के अपमान की घटनाओं से राज्य विधानसभा में होने वाले विरोध का सामना ना करने की हिम्मत को इसका मुख्य कारण बताया।

Next Post

मुख्य अतिथि बीरेंद्र रावत ने द्वितीय कर्नल आर सी शर्मा मेमोरियल दून फुटबाल मैच शुभारंभ किया

देहरादून,आज दिनांक 6 दिसम्बर 2022 को आयोजक गौरव गुलेरी द्वारा आयोजित द्वितीय कर्नल आर सी शर्मा मेमोरियल दून सोकर कप 2022 मे मुख्य अथिति मुख्य अतिथि बीरेंद्र रावत ने  देहरादून के पवेलियन ग्राउंड मे, मैच प्रारम्भ  कर उद्धघाटन किया।पवेलियन ग्राउंड में चन्द्रबनी एफ सी Vs हीली बॉयज एफ सी के […]

You May Like