HTML tutorial
HTML tutorial

17 को अहोई अष्टमी व्रत,होगी शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा

Pahado Ki Goonj

देहरादून। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन अहोई अष्टमी व्रत रखा जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस वर्ष अहोई अष्टमी व्रत 17 अक्तूबर के दिन रखा जाएगा। शास्त्रों में बताया गया है कि अहोई अष्टमी के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है और परिवार में सुख-समृद्धि की प्रार्थना की जाती है। इस दिन माताएं अपनी संतान के कुशल भविष्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और तारा दिखने के बाद ही व्रत का पारण करती हैं। मान्यता है कि इस दिन निर्जला व्रत रखने से भगवान शिव और माता पार्वती प्रसन्न होती हैं और सुख समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह व्रत माता अहोई की आरती के बिना पूर्ण नहीं होती है। करवा चौथ के 4 दिन बाद अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है। ज्योतिषाचार्य डा. सुशांतराज के अनुसार इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। 17 अक्तूबर को सुबह 9 बजकर 29 मिनट से कार्तिक कृष्घ्ण अष्घ्टमी का आरंभ हो रहा है। अष्घ्टमी तिथि का समापन 18 अक्तबर को सुबह 11 बजकर 57 मिनट पर होगा।

Next Post

हिमस्खलनः दो लापता की तलाश जारी

उत्तरकाशी। द्रौपदी का डांडा चोटी आरोहण के दौरान हुई हिमस्खलन की घटना में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) उत्तरकाशी के दो प्रशिक्षु अभी भी लापता हैं। जिनकी तलाश में हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल गुलमर्ग, निम और सेना की टीम ने खोज बचाव अभियान चलाया जा रहा है।वहीं प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान […]

You May Like