HTML tutorial
HTML tutorial

सड़क हादसे में किशोर की मौत

Pahado Ki Goonj

देहरादून। डोईवाला क्षेत्र में बोलेरो व बुलेट की आपस में भिड़ंत में बुलेट सवार की मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हादसा शुक्रवार की सुबह डोईवाला में हुआ। मिली जानकारी के अनुसार डोईवाला में बोलेरो व बुलेट की आपसी भिड़त हो गयी। हादसा होने के बाद इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी। मौके पर पहंुची पुलिस ने घायल को अस्पताल ले गयी। जहां डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम बुलेट सवार अभिनव शर्मा पुत्र मनीष कुमार शर्मा निवासी ठ3 स्वास्तिक अपार्टमेंट नेशविला रोड देहरादून उम्र लगभग 17 वर्ष बताया जा रहा है। मृतक एसजीआरआर रेस कोर्स में नौवीं कक्षा का छात्र था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

Next Post

लालतप्पड़ के पास चार शव मिलने से हड़कंप

देहरादून। शुक्रवार सुबह लालतप्पड़ चौकी क्षेत्र में नदी के पास चार शव मिलने से हड़कंप मचा है। बताया जा रहा है कि पशुलोक बैराज पर भी एक शव दिखाई दिया है। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।शुक्रवार सुबह देहरादून प्रशासन में उस […]

You May Like