HTML tutorial
HTML tutorial

फर्जी दस्तावेज दिखाकर अग्निवीर भर्ती मे शामिल होने आया युवक गिरफ्तार

Pahado Ki Goonj

अल्मोड़ा। फर्जी दस्तावेज दिखाकर अग्निवीर भर्ती में शामिल होने आये एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने फर्जी दस्तावेज भी बरामद किये है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज सोमनाथ ग्राउण्ड रानीखेत में भर्ती के दौरान मिलट्री इन्टेलीजेंस, मिलट्री पुलिस एवं भर्ती कार्यालय की संयुक्त कार्यवाही के दौरान एक युवक को फर्जी दस्तावेजों के सहारे भर्ती होने के प्रयास के शक पर मौके पर ही पकड़कर पुलिस को सूचित किया गया।
रानीखेत पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गयी तो पाया कि एक युवक जिसका नाम ताहिर खान पुत्र अहसान खान निवासी अलीपुरा थाना ककोड़ तहसील सिकन्दराबाद जिला बुलन्दशहर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है जिसके द्वारा अपने ’फर्जी स्थाई निवास, जाति निवास प्रमाण पत्र व आधार कार्ड जनपद नैनीताल’ के हल्द्वानी से बनाये गये हैं। ताहिर खान को निर्गत एडमिट कार्ड में दर्ज रजिस्ट्रेशन नम्बर किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड होना पाया गया है। मामले में ए.आर.ओ. भर्ती बोर्ड की तहरीर के आधार पर ’ताहिर खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके पास से जाति प्रमाण पत्र, स्थाई निवास प्रमाण पत्र, हाईस्कूल सर्टिफिकेट व आधार कार्ड भी बरामद किया गया है।

 

Next Post

अतिवृष्टिः बुधवार को सरखेत में मिले तीन शव

देहरादूनं। राजधानी देहरादून के पास अतिवृष्टि से आपदा के बाद लापता लोगों में से तीन के शव बुधवार को मिले। जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि सरखेत में तीन शव मलबे में दबे मिले हैं। बताया कि आपदा के बाद से सरखेत गांव में बरसाती पानी व मलबा घुस जाने से […]

You May Like