HTML tutorial
HTML tutorial

गदेरे में डूबने से दो बच्चों की मौत

Pahado Ki Goonj

श्रीनगर। बिलकेदार गदेरे में नहाते समय दो मासूम बच्चों की डूबकर मौत हो गई है। देर रात पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद दोनों बच्चों के शव को गदेरे में बने तालाब से बाहर निकाला। इस घटना से परिजनों में मातम छाया हुआ है।
जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम की बिलकेदार के दो बच्चे सक्षम (12) पुत्र चरण सिंह और मयंक (10) पुत्र महेश सिंह खेलने का बहाना कर घर निकले थे। जब देर शाम तक दोनों बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दोनों बच्चे बिलकेदार गदेरे में बने तालाब में नहाने चले गए थे। पानी ज्यादा होने के कारण दोनों गदेरे में बने तालाब में डूब गए। देर रात पुलिस ने काफी खोजबीन कर दोनों बच्चों के शव को गदेरे में बने तालाब से बरामद किया। एसएसआई संतोष पैथवाल ने बताया कि बीते देर रात चरण सिंह और महेश सिंह निवासी बिलकेदार ने थाने पर आकर सूचना दी कि उनके बेटे सक्षम और मयंक शाम को घर से देवभूमि स्कूल की तरफ खेलने के लिए गए थे, लेकिन अभी तक वापस घर नहीं लौटे हैं। इस पर तत्काल वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष पैथवाल, प्रभारी बाजार चौकी उप निरीक्षक रणबीर सिंह रमोला ने पुलिस टीम के साथ बिलकेदार क्षेत्र में गुमशुदा बच्चों की तलाश की।

Next Post

एसटीएफ ने राजस्थान से दबोच इनामी बदमाश

देहरादूनः उत्तराखंड एसटीएफ ने कुख्यात डकैत शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। शाहरुख साल 2018 में हरिद्वार के कनखल और कलियर में अपने गिरोह के साथ डकैती की बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा था। शाहरुख को उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान के टोंक इलाके से […]

You May Like