HTML tutorial
HTML tutorial

चर्चित बाबू हत्याकांड का 7वां फरार बदमाश’ गिरफ्तार

Pahado Ki Goonj

हरिद्वार। गैंगवार के दौरान भगवानपुर क्षेत्र में बदमाश बाबू की गोली मारकर हत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने हत्याकांड से जुड़े सातवें फरार बदमाश आकाश उर्फ हकला कोे गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूर्व पुलिस इस चर्चित हत्याकंाड में शामिल 6 बदमाशों को वारदात में प्रयुक्त हथियारों सहित गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
बता दें कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के प्रेमराजपुर निवासी गैंगस्टर दीपक सैनी का करौंदी गांव निवासी रोहित राणा से वर्चस्व को लेकर लम्बे समय से विवाद चला आ रहा है। बीती 24 जून को दोपहर के समय दीपक सैनी का साथी कुणाल फौजी उर्फ बाबू निवासी सुनहरा अपने साथी विक्की ठाकुर के साथ रूहालकी शमशान घाट के पास खड़ा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान करौंदी गांव निवासी रोहित राणा अपने कुछ साथियों सहित मौके पर पहुंचा और उन्होने कुणाल फौजी उर्फ बाबू व उसके साथी विक्की ठाकुर पर हमला बोल दिया और हमले के दौरान उन्होने कुणाल फौजी उर्फ बाबू को गोली मार दी। हालांकि इस दौरान विक्की ठाकुर भाग निकला जिससे उसकी जान बच सकी। गैंगवार में हुई इस हत्याकांड की गूंज जब राजधानी दून स्थित पुलिस मुख्यालय तक पहुंची तो पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी रोहित राणा व उसके साथी शुभम सैनी सहित तकरीबन 6 बदमाशों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
बाबू हत्याकांड में फरार चल रहे अन्य बदमाशों की तलाश पुलिस कर ही रही थी कि पुलिस को देर रात सूचना मिली कि उक्त हत्याकांड में शामिल वांछित बदमाश आकाश उर्फ हकला पुत्र संजय निवासी मण्डावर भगवानपुर डाडंा जलालपुर जाने वाले रास्ते पर देखा गया है तथा वह कहीं भागने की फिराक में है जिस पर पुलिस ने तत्काल दबिश देकर बताये गये स्थान से आकाश उर्फ हकला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मैं रोहित राणा के बहकावे में आकर इस हत्याकांड में शामिल हुआ था। बहरहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

Next Post

अफ्रीकी स्वाइन फीवर से 35 सुअरों की मौत

पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी की वाल्मीकि बस्ती में अज्ञात बीमारी से सुअरों की मौत का मामला सामने आया है। जिसके बाद इन सुअरों की मौत की जांच की गई। आईवीआरआई बरेली से प्राप्त रिपोर्ट अनुसार सुअरों में संक्रामक रोग अफ्रीकन स्वाइन फीवर (एएसएफ) की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट में कहा […]

You May Like