HTML tutorial
HTML tutorial

चोरी की पांच बाइक सहित एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

Pahado Ki Goonj

रूद्रपुर। दुपहिये वाहन चोरी मामलों का खुलासा करते हुए पुलिस एक शातिर को चुरायी गयी पांच बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि उसका एक साथी भागने में सफल रहा जिसकी तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार बीती 24 जून को श्रीपाल पुत्र स्व. इन्द्रपाल निवासी ग्राम गोविन्दपुर द्वारा कोतवाली सितारगंज में तहरीर देकर बताया गया था कि उनकी बाइक जो उनके घर के आंगन में ही खड़ी थी उसे कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा कल देर रात एक सूचना के आधार पर चीकाघाट के पास से बाइक सवार एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया। हालांकि इस दौरान उसके साथ बैठा दूसरा आदमी भागने में सफल रहा। बहरहाल पुलिस ने हिरासत में लिए गये व्यक्ति सत्यपाल उर्फ सत्या से जब उक्त बाइक के विषय में पूछा गया तो उसने उक्त बाइक का चोरी का होना कबूल किया। साथ ही बताया कि मौके से फरार होने वाला उसका साथी सर्वेश कुमार पुत्र रीत राम निवासी पीलीभीत उत्तर प्रदेश है। बताया कि मै और मेरा दोस्त सर्वेश मिलकर बाइक चुराते हैं, जिनमें से एक बाइक हमने बरा थाना पुलभटृा से चुराई थी जो प्लेटिना थी और दूसरी बाइक हमने बरेली से चुराई थी और तीसरी बाइक हमने नानकमत्ता से चुराई थी और चौथी बाइक हमने अमरिया से चुराई थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चुरायी गयी अन्य चार बाइक भी बरामद कर ली है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

Next Post

एक मकान की छत से अजगर को वन विभाग ने किया रेस्क्यू

हरिद्वार। हरिद्वार के ऋषिकुल क्षेत्र में आज सुबह मकान की छत पर विशालकाय अजगर मिलने का मामला सामने आया। है। हालांकि सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर अजगर को रेस्क्यू किया गया। जानकारी के अनुसार ऋषिकुल क्षेत्र में रहने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार दीपक […]

You May Like