HTML tutorial
HTML tutorial

युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Pahado Ki Goonj

देहरादून। एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान दो बार गर्भवती होने पर युवती का गर्भपात भी कराया गया। शादी का दबाव डालने पर युवती को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
रुद्रप्रयाग स्थित ग्राम बाबई निवासी विनोद राणा केंद्र सरकार का कर्मचारी है, जिसकी मुलाकात रुद्रप्रयाग जनपद की रहने वाली एक युवती से हुई, जो वर्तमान में ऋषिकेश में रहती है। कोटद्वार में मुलाकात करने के बाद विनोद ने युवती को श्रीनगर में मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान युवती की मांग भरने के बाद होटल में युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने युवती को देहरादून में कमरा भी दिलाया। लंबे समय तक दुष्कर्म के दौरान युवती दो बार गर्भवती हुई। दोनों ही बार विनोद में युवती का गर्भपात करवा दिया, फिर भी विनोद युवती से शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो विनोद ने युवती के साथ गाली-गलौज और मारपीट करनी शुरू कर दी। परिजनों को यह बात बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। युवती ने अब ऋषिकेश कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने विनोद राणा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। बताया आरोपी को श्यामपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

Next Post

आईएएस यादव की पत्नी और बेटे-बेटी को विजिलेंस का समन

देहरादून। आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी रामविलास यादव की पत्नी कुसुम विलास, बेटी और बेटे को भी विजिलेंस ने दास्तावेजों के साथ पूछताछ के लिए समन जारी किया है। रामविलास की बेटी विदेश में रहती है। निलंबित आईएएस अधिकारी रामविलास के खिलाफ […]

You May Like