देहरादून। ट्रक की चपेट में आकर बाईक सवार की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कालाढूंगी निवासी योगेश छिम्वाल ने कैण्ट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि गत रात्रि समय साढे नौ बजे के मध्य उसका छोटा भाई पवन छिम्वाला अपनी मोटर साइकिल से अपने मित्र अंकित जोशी के साथ मीठीवेरी से रांगढवाला की ओर आ रहा था तो एक ट्रक के चालक सारिक पुत्र जाहिद निवासी खुशालपुर देहरादून द्वारा ट्रक को तेजी एवं लापरवाही से चलाकर उसके भाई की मोटर साइकिल पर टक्कर मारकर दुर्घटनाग्रस्त किया गया जिससे उसके भाई की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में ले पोेस्टमर्टम के लिए भेज दिया।
पंचायत चुनाव को अधिसूचना जारीः खाली पदों पर चुनाव 27 जून को
Thu Jun 9 , 2022
देहरादून। उत्तराखण्ड के 12 जिलों में खाली पड़े पंचायतों के पदों को भरने के लिए 27 जून को चुनाव कराया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आज इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है इसके साथ ही उन क्षेत्रों में आज से चुनाव आचार संहिता भी प्रभावी हो गई है जहां […]

You May Like
-
अगले महीने केदारनाथ धाम का दौरा कर सकते है पीएम मोदी
Pahado Ki Goonj September 24, 2021


