HTML tutorial
HTML tutorial

स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा के इरादे हिमालय जैसे अटूट थेः धामी

Pahado Ki Goonj

स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा के इरादे हिमालय जैसे अटूट थेः धामी

सीएम धामी ने ‘हेमवती नंदन भारतीय जन चेतना के संवाहक’ पुस्तक का किया विमोचन
देहरादून ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली में स्व हेमवती नंदन बहुगुणा के जीवन पर आधारित पुस्तक ’हेमवती नंदन भारतीय जन चेतना के संवाहक’ के विमोचन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने स्व हेमवती नंदन बहुगुणा की जीवन यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह बड़े हर्ष का विषय है कि उन्हें स्व. बहुगुणा के जीवन पर लिखित पुस्तक के विमोचन का सौभाग्य मिला। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हिमालय पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा के इरादे हिमालय जैसे अटूट थे। उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे । उन्होंने अपने विलक्षण बौद्धिक प्रतिभा के बल पर भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने पहाड़ों के विकास को हर सम्भव प्रयास किए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा की इस बार चारधाम यात्रा ऐतिहासिक होने वाली है। इसके लिए हमारी तैयारी पूरी है । मुख्यमंत्री ने चार धाम पर आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार की तरफ से श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सुरक्षित बनाए जाने के लिए सुचारु रुप व्यवस्था से की गई है। इस दौरान कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सांसद रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा , केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे , उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खडूरी , सांसद नरेश बंसल, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ,एवं अन्य लोग मौजूद रहे ।

Next Post

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने उत्तराखंड भ्रमण कार्यक्रम में निजी कार्य में समलित हुए

  पौड़ी, पहाडोंकीगूँज,उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ अपने उत्तराखंड भ्रमण के दूसरे दिन अपने पैतृक गांव यमकेश्वर विकासखण्ड के अंतर्गत पंचूर में अपने भतीजे के मुंडन कार्यक्रम में शामिल हुए तथा अपने भतीजे अनन्त बिष्ट को आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। […]

You May Like