HTML tutorial
HTML tutorial

कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा  ,यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष व भुवन कापड़ी विधायक दल के उपनेता -सोनिया गांधी

Pahado Ki Goonj

कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा  ,यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष व भुवन कापड़ी विधायक दल के उपनेता -सोनिया गांधी

देहरादून ,पहाडोंकीगूँज:- कांग्रेस ने उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष और विधायक दल के उपनेता की नियुक्ति कर दी है। यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व विधायक करन माहरा को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। खटीमा सीट से सीएम पुष्कर सिंह धामी को हराकर विधायक बने भुवन कापड़ी को कांग्रेस विधायक दल का उपनेता बनाया गया है।

इस बार कुमाऊं को कांग्रेस ने खासा प्राथमिकता दी है। अध्यक्ष से लेकर नेता प्रतिपक्ष और उपनेता प्रतिपक्ष भी कुमाऊं से ही बनाए गये हैं। रविवार शाम कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है। पूर्व काबीना मंत्री यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष का महत्वपूर्ण पद दिया गया है। यशपाल आर्य विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। वे राज्य गठन के बाद से लगातार सत्ता और प्रमुख पदों पर रहे हैं। वर्ष 2007-12 में आर्य विस अध्यक्ष, उसके बाद लगातार दस साल तक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, वर्ष 2012-17 की कांग्रेस सरकार में काबीना मंत्री, वर्ष 2017- 22 की भाजपा सरकार में काबीना मंत्री रहे हैं। अब आर्य नेता प्रतिपक्ष होंगे, जोकि काबीना मंत्री स्तर का पद है। हाईकमान के फैसले से पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समर्थकों को गहरा झटका लगा है। माना जा रहा था कि हाईकमान प्रीतम को ही दोबारा नेता प्रतिपक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपेंगा। हाईकमान स्तर पर अच्छे ताल्लुकात की वजह से प्रीतम को नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा था। 

 

Next Post

सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय शूटर शपथ भारद्वाज को किया सम्मानित

देहरादून। पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता अभियान चला रहे पर्यावरण प्रेमी शंकर सिंह बिष्ट और प्रमोद सिंह बिष्ट ने रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की. पर्यावरण संरक्षण और जंगलों को आग से बचाने के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए बिष्ट पदयात्रा पर हैं। […]

You May Like