चमोली। विश्व पर्यटन स्थलों में शुमार फूलों की घाटी सैलानियों के लिए जून के महीने में खोल दी जाएगी। घाटी और उसके मार्ग को खोले जाने की तैयारियों को लेकर वन विभाग की पेट्रोलिंग टीम ने बर्फबारी के बाद घाटी में हुए नुकसान का जायजा लिया। अब इस घाटी को पर्यटकों के लिए सुचारू किए जाने का पूरा प्लान बनाया जा रहा है। इधर, गंगोत्री धाम के शुरू होने का तारीख का ऐलान होने के बाद यहां हलचलें तेज़ हो गई हैं और नवरात्रि के चलते भी यहां कुछ लोग पहुंचने लगे है। .दिसंबर और जनवरी में भारी बर्फबारी के बाद पहली बार फूलों की घाटी रेंज के वन अधिकारी पेट्रोलिंग के लिए पहुंचे. 9 सदस्यों के दल ने 6 दिन तक क्षेत्र में पेट्रोलिंग की। पेट्रोलिंग दल के सदस्य अनूप कुमार ने बताया कि घाटी में बामणधोड़, दवारीपैरा के आसपास ग्लेशियर टूटकर आए हुए हैं, जो लगभग 14 से 15 फीट के हैं। अब इन्हें हटाकर रास्ता और घाटी को साफ करने की कवायद की जाएगी। यहां देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर से पर्यटक पहुंचते हैं और इस साल पर्यटकों के यहां अच्छी संख्या में पहुंचने की उम्मीद के चलते वन विभाग मुस्तैद नज़र आ रहा है।
चमोली जनपद में स्थित फूलों की घाटी समुद्र तल से 3352 से 3658 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। 1982 में इस घाटी को विश्व धरोहर का दर्जा दिया गया था। इस घाटी में प्राकृतिक सौंदर्य के साथ वन्यजीवन के भी अनूठे नज़ारे दिखते हैं। पिछले 2 साल कोरोना महामारी के बीच घाटी में सैलानियों का आवागमन बंद था, लेकिन इस साल फूलों की घाटी में अच्छी संख्या में सैलानियों के पहुंचने की उम्मीद है।
नई दिल्ली की प्रतिष्ठित संस्था टिहरी उत्तराकाशी जन विकास परिषद् के चुनाव निर्विरोध सम्प्पन हुये
Tue Apr 5 , 2022
नई दिल्ली, देहरादून, पहाडोंकीगूँज, वर्ष 1978 में पंजीकृत टिहरी उत्तरकाशी जन विकास परिषद लगभग 45 वर्षो से चली आ रही हमारे पूर्वजों अग्रजों एवं संस्था से जुड़े हुए बुद्धिजीवियों द्वारा सर्वसम्मति की परिपाटी का पालन करते हुए आज गढ़वाल भवन, पंचकुइयां रोड़, नई दिल्ली में मुख्य चुनाव अधिकारी , महावीर […]

You May Like
-
दिल्ली विधान सभा चुनाव में राजनीतिक दलों की स्थिति
Pahado Ki Goonj February 11, 2020
-
देर रात नए पुलिस कप्तान ने किया शहर का निरीक्षण
Pahado Ki Goonj September 11, 2021

