HTML tutorial
HTML tutorial

कुट्टू के आटे के पकवान खाने से करीब 100 लोगों की बिगड़ी मचा हड़कंप

Pahado Ki Goonj

हरिद्वार। पहले नवरात्र के दिन कुट्टू के आटे की पकोड़ी खाने से करीब 100 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। सूचना पर प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है। ये लोग हरिद्वार के कांगड़ी, गाजीवाली, श्यामपुर, और भूपतवाला के रहने वाले हैं। जिला अस्पताल और मेला अस्पताल में इनका इलाज चल रहा है। वहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने कहा कि घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है। इस मामलो में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय व सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह ने कुट्टू का आटा खाने से बीमार हुए लोगों का जिला चिकित्सालय पहुंचकर हाल चाल जाना।भर्ती मरीजों के उचित इलाज के संबंध में अस्पताल का निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार को बीमार व्यक्तियों की उचित देखरेख और इलाज के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त आवश्यकता पड़ने पर यदि निजी चिकित्सालय में भी मरीजों को भर्ती कराया जाना हो तो तत्काल इसके लिए तैयार रहें।

Next Post

युद्ध कोई लड़े, वह हमारे विरुद्ध है-डाॅ. महेन्द्रकुमार जैन ‘मनुज’

  युद्ध कोई लड़े, वह हमारे विरुद्ध है -डाॅ. महेन्द्रकुमार जैन ‘मनुज’, इन्दौर इंदौर देहरादून, पहाडोंकीगूँज,जब युद्ध दो देशों के मध्य चल रहा होता है तब उससे अप्रभावित देशों की जनता सोचती है कि उन्हें क्या लेना-देना, उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। तो यह गलत सोचते हैं […]

You May Like