देहरादून। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को करारी हार के बाद कांग्रेस आलाकमान प्रदेश संगठन के ढांचे में बदलाव व स्थिति का आंकलन करने के लिए पांच प्रदेशों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी श्रंखला मंे उत्तराखण्ड की जिम्मेदारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अविनाश पांडे को सौंपी गयी है। बताया जा रहा है कि होली के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होली के बाद उत्तराखण्ड का दौरा कर पूरी स्थिति का आंकलन करेंगे।
हाल ही में उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है. लिहाजा कांग्रेस ने इन पांच राज्यों में चुनाव के बाद स्थितियों का आकलन करने और प्रदेश में संगठनात्मक बदलाव के लिए कुछ नेताओं को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र में जहां उत्तराखंड कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव के लिए मंथन की जिम्मेदारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अविनाश पांडे को सौंपी गई है। जोकि जल्द उत्तराखण्ड आकर हार की समीक्षा करने के साथ ही उत्तराखण्ड कांग्रेस में ं नए सिरे से जान फंूकने के लिए स्थिति का आंकलन करेंगे। यह भी बताया जा रहा है कि चुनाव में करारी हार के बाद जिस तरह से उत्तराखण्ड कांग्रेस के बड़े नेताओ में अंर्तकलह सामने आई है। उसपर शिकंजा कसने के लिए भी रणनीति तैयार की जा रही है।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि )ने होली पर्व पर राज्य वासियों को शुभकामनाएं दी
Fri Mar 18 , 2022
https://youtu.be/GrNyP4L0Zm0 राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि ) से शुक्रवार को राजभवन में होली पर्व के अवसर पर राज्य के आईएएस तथा आईपीएस अधिकारियों ने मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं दी | https://youtu.be/mLGJihp4Kto इस अवसर पर लेडी गवर्नर श्रीमती गुरमीत कौर भी उपस्थित थी | https://youtu.be/377z4l8IRd0 कार्यक्रम में […]

You May Like
-
केवी ग्वालदम के शिवांग का हुआ डीएलईपीसी के लिए चयन
Pahado Ki Goonj September 20, 2021
-
तृणमूल कांग्रेस के पूर्व और शारदा घोटाले में
Pahado Ki Goonj November 5, 2017


