HTML tutorial
HTML tutorial

नशे में धुत शिक्षक ने की छात्राओं से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

Pahado Ki Goonj

पौड़ी। चौबट्टाखाल तहसील के अंतर्गत एक शिक्षक ने अपने ही विद्यालय की छात्राओं से छेड़छाड़ की। जिसकी लिखित शिकायत छात्राओं ने विद्यालय प्रबंधन से की। उसके साथ ही अभिभावकों की तहरीर पर पुलिस ने अब इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार चौबट्टाखाल तहसील क्षेत्रांतर्गत इंटर कॉलेज में बीते 1 मार्च को कक्षा 11 व 12 का सात दिवसीय एनएसएस शिविर आयोजित किया गया था, जो विद्यालय में संचालित किया जा रहा था। शिविर के चार दिन बीत जाने के बाद विद्यालय के एक सीनियर शिक्षक 4 मार्च को रात नौ बजे छात्राओं के कमरे में घुसे और नशे की हालत छात्राओं से छेड़छाड़ करने लगे। वहीं, जब छात्राओं ने शिक्षक की हरकतों का विरोध किया तो शिक्षक ने छात्राओं को धमकाया। हालांकि, छात्राओं ने साहस दिखाते हुए नशे में धुत शिक्षक को कमरे से बाहर खदेड़ दिया। अगले दिन छात्राओं ने इसकी लिखित शिकायत विद्यालय प्रबंधन से की। साथ इन छात्राओं के अभिभावकों ने 12 मार्च को राजस्व पुलिस में तहरीर देकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद यह मामला रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर किया गया। सतपुली के एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। इस मामले में छात्राओं के अभिभावकों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक चौकी में तहरीर दी थी। अब ये मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित कर दिया गया है। जांच में जो भी तथ्य निकलकर आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

दून से बरेली जा रही बस में लगी आग,बड़ा हादसा होने से टला

देहरादून।। देहरादून आईएसबीटी से बरेली जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में अचानक आग लग गई। उक्‍त बस में डोईवाला में स्तिथ लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास अचानक आग लग गई। बस में 37 सवारीयां मौजूद थीं। जिससे बस में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।गनीमत यह रही […]

You May Like