HTML tutorial
HTML tutorial

मै सीएम की दौड़ में शामिल नहीःधन सिंह रावत

Pahado Ki Goonj

देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा नई सरकार बनाने की कवायद में जुटी है। खटीमा से पुष्कर सिंह धामी के चुनाव हारने के बाद नए सीएम को लेकर चर्चा जोरों पर है। ऐसे में श्रीनगर विधानसभा से नवनिर्वाचित धन सिंह रावत का नाम भी सीएम की रेस में आगे आ रहा है। इस बीच धन सिंह रावत ने कहा है कि विधायक दल की बैठक में जिसके नाम पर भी सहमति बनेगी, वो उसके साथ हैं। वह कहीं भी मुख्यमंत्री की रेस में नहीं हैं।
भाजपा मुख्यालय पहुंचे धन सिंह रावत ने कहा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व का ही अंतिम निर्णय होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें इससे भी बड़ी जीत की उम्मीद थी। कांग्रेस के चुनाव कैम्पेन के अध्यक्ष हरीश रावत और प्रदेश अध्ययन गणेश गोदियाल की हार पर रावत ने कहा कि यह भविष्यवाणी उन्होंने पहले ही कर दी थी।

Next Post

गणेश गोदियाल ने ली कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी

देहरादून। उत्‍तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार की जिम्मेदारी स्वीकार की है। उन्‍होंने कहा है कि होली के बाद हार की समीक्षा की जाएगी। गौरतलब है कि विगत 10 मार्च को आए परिणामों में कांग्रेस को राज्‍य में 19 सीट मिली हैं। […]

You May Like