देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजभवन पहुंचे हैं। धामी ने गवर्नर गुरमीत सिंह को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। गुरुवार को उत्तराखंड के चुनाव परिणाम आए हैं। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी ने 47 सीटें जीतकर कांग्रेस का सफाया कर दिया है। कांग्रेस को सिर्फ 19 सीटें ही मिल पाई हैं। हालांकि सीएम धामी खटीमा से चुनाव हार गए हैं। सीएम धामी के साथ सतपाल महाराज, अरविंद पांडे और यतीश्वरानंद भी राजभवन पहुंचे।
उत्तराखंड में बीजेपी की नई सरकार बनाने की कवायद तेज हो रही है। बीजेपी विधायक मंडल दल की बैठक होगी। इस बैठक में निर्वाचित विधायक अपना नेता चुनेंगे जिसे वो मुख्यमंत्री बनाना चाहेंगे। इसके बाद बीजेपी हाईकमान विधायक दल द्वारा चुने गए नेता को अपनी सहमति देगा। इस तरह उत्तराखंड में मुख्यमंत्री का चुनाव होगा। मतगणना से पहले तय था कि पुष्कर सिंह धामी ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री होंगे. लेकिन धामी खटीमा से चुनाव हार गए। इस कारण मुख्यमंत्री पद को लेकर ट्विस्ट आ गया।
बेटी अनुपमा की जीत पर हरीश रावत ने किया भावुक ट्वीट, कहा- थैंक्यू हरिद्वार
Fri Mar 11 , 2022
देहरादून। पूर्व सीएम हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत ने भाजपा के कब्जे में रही हरिद्वार ग्रामीण सीट पर जीत हासिल की है। अनुपमा रावत ने इस सीट पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को हराया। अनुपमा ने चुनाव जीतने के बाद हरिद्वार की जनता का आभार जताया है। वहीं हरीश […]

You May Like
-
“समय” की समझ बिना विकास व आदर्श समाज असंभव
Pahado Ki Goonj December 15, 2022


