देहरादून। दून के रायपुर थाना क्षेत्र में छात्रा की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने हत्याआरोपी आदित्य तोमर को घेराबंदी कर देहरादून आईएसबीटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली है।
इस पूरे मामले को एकतरफा प्यार से जोड़कर देखा जा रहा है। छात्रा की हॉस्टल के बाहर सरेआम हत्या से हड़कंप मच गया था और आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर तलाश तेज कर दी थी। वहीं पुलिस ने हत्या आरोपी आदित्य तोमर को घेराबंदी कर देहरादून आईएसबीटी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद किया है।
गौर हो कि छात्रा का नाम वंशिका बंसल (19 वर्षीय) था, जो सहस्त्रधारा रोड स्थित सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी कॉलेज से डी-फार्मा कर रही थी। वंशिका फस्ट ईयर की छात्रा थी और हॉस्टल में रह रही थी। गुरुवार शाम को वो अपनी दोस्त के साथ किसी काम के लिए हॉस्टल से बाहर आई थी, तभी आरोपी छात्र ने तमंचे से उसे गोली मार दी थी।
युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
Fri Mar 4 , 2022
नैनीताल। गोपाला सदन में युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। बताया जा रहा है कि युवक मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला था।. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पूरे मामले की छानबीन […]

You May Like
-
भारत को पाकिस्तान के साथ खेलने के लिए मजबूर नहीं कर सकते
Pahado Ki Goonj September 15, 2017

