HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तराखंड में मोदी की वर्चुअल रैली होगी एतिहसिक,लोगों में उत्साह:चौहान

Pahado Ki Goonj

मोदी की वर्चुअल रैली होगी एतिहसिक,लोगों में उत्साह:चौहान

पहाडोंकीगूँज राष्ट्रीय अखबार एंव ukpkg.com, हिंदी pkgnews24.com अंग्रेजी न्यूजपोर्टल वेब चैनल देखें लाइक एवं शेयर किजयेगा आपकी सेवा में सदैव वट्सप no 7983825336

देहरादून 6 फरवरी, भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि उत्तराखंड के लोग अपने जनप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने और मार्गदर्शन लेने को हमेशा ही उत्सुक रहते हैं और हरिद्वार में सोमवार को आयोजित वर्चुअल रैली में लाखो की संख्या में लोग प्रतिभाग करेंगे।  चौहान ने कहा कि संगठन स्तर से रैली की सभी तैयरियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर से लेकर बूथ लेबल तक के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। प्रत्येक विधान सभा में 4 केंद्र बनाये गये है और 14 विधानसभा क्षेत्रो में यह रैली होगी।  चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री का आशीर्वाद और मार्गदर्शन उतराखंड को मिलता रहा है और इसी कारण आज राज्य में चहुमुखी विकास हुआ है। प्रदेश में केंद्र के सहयोग से 1लाख करोड़ से अधिक की योजनाए सन्चालित है और कई योजनाए पूर्ण हो चुकी हैं। केदारनाथ को विश्व पटल में उभारने में उनका मुख्य योगदान रहा है। प्रधानमंत्री सांस्कृतिक नगरी से प्रदेश और देश के लिए मह्त्वपूर्ण संदेश देंगे और निश्चित रूप से यह राज्य में भाजपा की मजबूती में अहम साबित होगा। प्रधानमंत्री का उतराखंड से जो लगाव रहा है उसे वह कई बार सार्वजनिक भी कर चुके हैं और विकास कार्यों से साबित भी कर चुके हैं। ऐसे में उनकी वर्चुअल रैली विरोधियो की गलतफहमी को निश्चित रूप से समाप्त भी करेगी।

 

Next Post

भाजपा के अध्यक्ष नड्डा ने ऑल वैदर रोड़ को बताया उत्तराखण्ड की विकास यात्रा

  भाजपा के अध्यक्ष नड्डा ने ऑल वैदर रोड़ को बताया उत्तराखण्ड की विकास यात्रा   उत्तरकाशी में प्रचार के लिए पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोदी सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जनता के सामने रखा भाजपा प्रत्याशी सुरेश चौहान के लिए मांगा समर्थन उत्तरकाशी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय […]

You May Like