HTML tutorial
HTML tutorial

प्यार में धोखा मिलने पर युवती ने प्रेमी के घर पहुंचकर किया हंगामा

Pahado Ki Goonj

हरिद्वार: प्रेमी की शादी कहीं ओर होने पर प्रेमिका आग बबूला हो गई। वह सीधे प्रेमी के घर पहुंच गई और खूब हंगामा काटा। किसी तरह युवक के परिजनों ने उसे समझाकर मामला शांत किया।

मामला लक्सर क्षेत्र का है। एक युवक स्थानीय कालेज में बीए का छात्र है। इसी कालेज में लक्सर के निकटवर्ती गांव निवासी एक युवती भी युवक के साथ ही पढ़ती है। साथ पढ़ते-पढ़ते दोनों के बीच प्रेम हो गया। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें  खाई।

युवक ने भी युवती से ही शादी करने का वादा कर लिया। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बीच युवक के परिजनों ने करीब तीन माह पूर्व उसका रिश्ता अपनी जान पहचान में दूसरी युवती के साथ तय कर दिया। इसी माह युवक की शादी होनी है।

इस दौरान युवक व युवती दोनो मिलते जुलते रहे, लेकिन युवक ने अपना रिश्ता होने की बात युवती से छिपाकर रखी। जैसे ही युवती को कहीं से युवक की शादी तय होने की जानकारी मिली तो वह भड़क गई। नाराज युवती सीधे युवक के घर जा पहुंची। प्रेमिका को सामने पाकर युवक सकपका गया। पहले युवती ने प्रेमी को शादी की बात छिपाने को लेकर जमकर खरी-खोटी सुनाई।

इसके बाद उसने युवक के परिजनों को अपने व युवक के संबंधों के बारे में बताते हुए युवक की शादी कहीं और करने पर पर जान देने की धमकी दे डाली। युवती उसके परिजनों के सामने ही युवक के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई। परिजनों ने किसी तरह युवती को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद जानकारी देकर युवती के परिजनों को भी वहीं बुला लिया गया। वहीं युवती अभी भी प्रेमी युवक के साथ ही शादी करने की जिद पर अड़ी है।

Next Post

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शिखर

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को शिखर फाॅल (राजपुर), देहरादून से रिस्पना(ऋषिपर्णा) नदी के पुनर्जीवीकरण अभियान का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने देहरादून में ऋषिपर्णा नदी और अल्मोड़ा में कोसी नदी के पुनर्जीवीकरण का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत की पहल पर सोमवार को […]

You May Like