HTML tutorial
HTML tutorial

कोरोना वायरस से मौतों का सिलसिला जारी,10 ने तोड़ा दम;2081 मिले पॉजिटिव

Pahado Ki Goonj

देहरादून। 31 जनवरी से लगातार जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो रही है। बुधवार को आयी स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनूसार श्यामपुर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग की सिडकुल स्थित एक अस्पताल में मौत हो गयी। मंगलवार को जहां हरिद्वार जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या 156 थी। वहीं बुधवार को आयी स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनूसार हरिद्वार जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा ढाई सौ के पार पहुंच गया है।
जिले में कोरोना का कहर जारी है। बुधवार को जिले में 219 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। सबसे अधिक 45 मरीज द्वाराहाट से हैं। इसके अलावा 13 हवालबाग, 03 भैसियाछाना, 30 ताकुला, 26 ताड़ीखेत, 04 चौखुटिया, 30 सल्ट, 20 भिकियासैण, 05 देघाट और 01 संक्रमित रानीखेत के शामिल है। जिले में अब तक 15332 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके है, जिसमें से 14074 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। वहीं, वर्तमान में 736 मरीजों का उपचार चल रहा है। तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के बाद भी लोग कोरोना के प्रति लापरवाही बरत रहे है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ1 सुनीता टम्टा द्वारा अवगत कराया कि जनपद में बुधवार को कोरोना के 105 नये मामले आए हैं। इसके अलावा कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 795 सैंपल भेजे हैं। अब तक 171728 सैंपल भेजे जा चुकें हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के 7952 पॉजिटिव केस आयें हैं, जिनमें से 7547 मरीज अबतक स्वस्थ हो चुके हैं । वर्तमान में जनपद में कुल 349 मरीजों में से छह संक्रमित मरीज का इलाज कोविड अस्पताल में चल रहा है तथा 343 मरीज घर में आईसोलशन में हैं। 63 मरीज डिस्चार्ज किए हैं।
नगर में बुधवार को 9 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी लोगों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। बीडी पांडे अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन सिंह धामी ने बताया कि बुधवार को विभाग द्वारा अस्पताल आने वाले करीब 30 से अधिक लोगों की कोविड जांच की गई थी। इसमें से 8 लोग रैपिड एंटीजन टेस्ट और एक व्यक्ति आरटीपीसीआर रिपोर्ट में पॉजिटिव आया है। सभी को होम आइसोलेट करवा दिया गया है।

Next Post

कांग्रेस ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की सूची

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों की सूची में 30 नेताओं का नाम शामिल है। बीजेपी से निकाले के बाद कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को भी पार्टी ने स्टार प्रचारक बनाया […]

You May Like