मसूरी। उत्तराखण्ड कांग्रेस ने धनौल्टी विधानसभा सीट से इस बार जोत सिंह बिष्ट पर भरोसा जताते हुए प्रत्याशी घोषित किया है, इस पर जोत सिंह बिष्ट ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि धनौल्टी विधानसभा की जनता बदलाव करने जा रही है।
जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि जिस तरीके से पिछले 5 सालों में विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने सिर्फ जनता को ठगने का काम किया है। इस बार जनता बदलाव चाहती है। बिष्ट ने कहा कि उन्होंने धरातल पर उतरकर धनौल्टी की जनता की समस्याओं को जानने का काम किया है और उन समस्याओं का अपने स्तर पर निराकरण करने का भी काम किया है। कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि धनौल्टी के विकास के लिए यहां रोजगार के साधन के जुटाने होंगे, साथ ही आम लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आज भी कई ऐसे गांव हैं, जहां सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। इन समस्याओं के निराकरण के लिए यहां कांग्रेस का विधायक और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बननी जरूरी है।जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि अगर धनौल्टी की जनता उनको इस बार विधायक चुनती है, तो वह जनता को विश्वास दिलाते हैं कि वह क्षेत्र के विकास और रोजगार के साधन उपलब्ध कराने के लिए छोटे-छोटे उद्योग स्थापित करेंगे। साथ ही धनौल्टी विधानसभा को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने को लेकर कार्य किया जाएगा, जिससे कि क्षेत्र की जनता को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सके और युवाओं को रोजगार दिया जा सके।
कैंट विधानसभा सीट पर भाजपा की प्रत्याशी सविता कपूर ने किया नामांकन पर्चा दाखिल
Mon Jan 24 , 2022
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को देहरादून कैंट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सविता कपूर ने अपना नामांकन पत्र भरा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनता विकास कार्यों पर वोट देगी और उनकी जीत सुनिश्चित करेंगी। गौरतलब है कि बीते […]

You May Like
-
बडकोट – कोरोना वारिर्यस को बांटे गए आयुष रक्षा किट।
Pahado Ki Goonj September 9, 2020

