देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर 13 जनवरी को दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। इस बैठक में कांग्रेस के प्रत्याशियों के नामों पर मंथन किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि गुरूवार को होने वाली बैठक में कई नामों को फाइनल भी कर दिया जाएगा। क्योंकि 21 जनवरी से उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 की नामाकंन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
वहीं 11 जनवरी को उत्तराखंड के पूर्व सीएम और चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने भी कहा था कि कांग्रेस सात दिनों के अंदर प्रत्याशियों की पहली लिस्ट फाइनल कर देंगी। वहीं दूसरी लिस्ट के लिए कांग्रेस की बीजेपी की पहली लिस्ट का इंतजार कर रही है। कांग्रेस ने मंगलवार को स्क्रीनिंग कमेटी की दूसरी बैठक की थी। बता दें कि बीते दिनों हरीश रावत ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा था कि पार्टी ने 45 नामों पर सहमति बना ली है। हालांकि उन्होंने इन 45 नामों में अपना जिक्र नहीं किया था। कांग्रेस में उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए 500 से अधिक दावेदारों ने आवेदन किया है।
मनीष सिसोदिया पहुंचे दून, पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Wed Jan 12 , 2022
देहरादून। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सभी राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता व पार्टी पदाधिकारी उत्तराखण्ड पहुंच रहे है। इस क्रम में आज दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्ताखण्ड पहुंचे जहंा जौलीग्रंाट एयरपोर्ट में कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। बता दें कि राज्य में […]

You May Like
-
बीजद भारत बंद का समर्थन व विरोध नहीं करती
Pahado Ki Goonj September 9, 2018


