HTML tutorial
HTML tutorial

माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में भगदड़, 12 की मौत और 20 जख्मी

Pahado Ki Goonj

जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के परिसर में नए साल के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण भगदड़ में 12 लोगों की मौत हुई है और 20 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। यह हादसा त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित मंदिर के गर्भगृह के बाहर हुआ है।
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में 12 लोगों की मौत हुई है और कई लोग जख्मी हुए हैं। यह दुर्घटना तड़के 2.45 बजे हुई। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, एक विवाद के कारण लोग एक-दूसरे को धक्का देने लगे और इसी से भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। कटरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर गोपाल दत्त ने कहा कि माता वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत हुई है। मारे गए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के लोग हैं। अधिक जानकारी आनी अभी बाकी है। घायलों को बचाव के बाद नारायणा अस्पताल में ले जाया गया। जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया कि माता वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़ में हुई मौत से बेहद दुखी हूं। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना और घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।

Next Post

उत्तरकाशी :- 01 किलो 100 ग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार ।

उत्तरकाशी :- 01 किलो 100 ग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार । *एस0पी0 उत्तरकाशी ने टीम को दिया 10,000 रु0 का पुरस्कार* उत्तरकाशी :- पी0के0 राय, पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद का कार्यभार ग्रहण करते ही नशा उन्मूलन पर लगातार कार्य करने हेतु सभी क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों को […]

You May Like