खटीमा। उधम सिंह नगर के खटीमा में कस्टम विभाग की टीम ने एक इनोवा कार से 173 जिंदा कछुओं को पकड़कर खटीमा वन विभाग के हवाले किया है। खटीमा वन विभाग ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कछुओं को नानक सागर में छोड़ने की न्यायालय से अनुमति मांगी है।
खटीमा कस्टम विभाग की टीम ने बुधवार रात चेकिंग के दौरान एक इनोवा कार को रोका। कार रुकते ही चारों कार सवार भागने में सफल रहे। तलाशी के दौरान कस्टम विभाग को कार के अंदर 4 बंद बोरे मिले, जिनमें जिंदा कछुए भरे हुए थे। कस्टम विभाग ने खटीमा वन विभाग को इनोवा कार व जिंदा 173 कछुए सुपुर्द किए हैं। खटीमा वन विभाग ने न्यायालय से जिंदा कछुओं को नानक सागर में छोड़ने की अनुमति मांगी है। खटीमा वन क्षेत्राधिकारी कैलाश मनराल ने बताया कि कस्टम विभाग द्वारा एक इनोवा कार और 173 जिंदा कछुए उन्हें सौंपे गए हैं। वन विभाग द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही एआरटीओ रुद्रपुर को पत्र लिखकर इनोवा कार के असली मालिक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, जिंदा कछुओं को नानक सागर में छोड़ने के लिए अदालत से अनुमति मांगी गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17,547 करोड़ की योजनाओ का लोकार्पण और शिलान्यास किया
Thu Dec 30 , 2021
https://youtu.be/FBqEt3hgucc ध्यान से सुनियेगा औऱ11 लोगों को अवश्य शेयर कीजिएगा 11 का बड़ा महत्व खुसहाली के लिए है 11 गते मंन्गशीर्ष भगवान श्रीकृष्ण के वहाँ से जनता से विदा लेकर गुप्त सेम में गुप्तवास लिया है। प्रत्येक श्रद्धालुओं को वहां अवश्य भगवान के दर्शशकरने के लिए जाना चाहिए। उत्तराखंड के […]

You May Like
-
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट हुए बंद
Pahado Ki Goonj November 6, 2019

