HTML tutorial
HTML tutorial

सीएम ने 56 करोड़, 54 लाख, 93 हजार की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया

Pahado Ki Goonj

-जोशीमठ का पौराणिक नाम ज्योर्तिमठ करने की घोषणा

चमोली/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जनपद चमोली के विकासखंड नन्दानगर (घाट) में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने 56 करोड़, 54 लाख, 93 हजार की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए जनपद चमोली के जोशीमठ का पौराणिक नाम ज्योर्तिमठ करने की घोषणा भी की। इस दौरान मा. कबीना मंत्री सतपाल महाराज, मा. सांसद एवं पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, बद्रीनाथ विधायक महेन्द्र प्रसाद भट्ट, थराली विधायक मुन्नी देवी शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेंद्र रावत आदि मौजूद रहे। सीएम के नन्दानगर पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह और शाल भेंट किया। साथ ही घाट ब्लाक का नाम नन्दानगर रखने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।
मुख्यमत्री ने सर्वप्रथम मां भगवती नन्दा राजेश्वरी के सिद्धपीठ कुरूड़ की पावन भूमि को नमन करते हुए जनसभा को संबोधित किया। कहा कि विशाल संख्या में हमें आशीर्वाद देने के लिए पहुंची देवतुल्य जनता का मैं अभिनन्दन करता हूॅ और सभी जन प्रतिनिधियों और महानुभावों का हार्दिक स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि आज का दिन श्रद्धेय जननायक, भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती भी है। भारत के मानचित्र में अलग राज्य के तौर पर उत्तराखंड का गठन करने वाले अटल जी को देवभूमि का शत-शत प्रणाम करता हूॅ। आप सभी का उत्साह स्पष्ट रूप से बता रहा है कि उत्तराखण्ड की जनता हमारे साथ एकजुट है। हमारे युवाओं और बुजुर्गों के चेहरे पर जो मुस्कान और माताओं-बहनों के चेहरे पर जो आत्मसम्मान है वो ये सुनिश्चित करता है कि आपका मुख्य सेवक आपके हित में कार्य कर रहा है। मेरा निरंतर प्रयास है कि मैं आप लोगों के जीवन को जितना हो सके उतना सुगम बनाऊं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य सेवक के रूप में मैं निरंतर ऐसे फैसले ले रहा हूं जो सीधे जनता से जुड़े हैं और जिनमें जनसरोकार सर्वाेपरि है। ये आपकी अपनी सरकार है जिसका एकमात्र ध्येय आपकी प्रगति, आपका विकास है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है। हम पहाड़ में रेल का सपना देखते थे। मोदी जी ने इस सपने को साकार किया है। एक ओर जहॉ ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर कार्य तेजी से चल रहा है, वहीं सामरिक एवं भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना को भी मंजूरी मिल चुकी है। इसी तरह चार धाम ऑल वेदर रोड, भारत माला प्रोजेक्ट पर भी तीव्र गति से काम किया जा रहा है। चार धाम यात्रा उत्तराखण्ड के लिए लाइफ लाईन है और ये परियोजनाएं जहां चारधाम यात्रा को सुगम बनाएंगी, पर्यटन को बढ़ावा देगी वहीं हमारी अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन भी लाएगी। सांसद एवं पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि हमारी सरकार ने तेजी से क्षेत्र का विकास किया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार चारधामों को सड़क और रेल लाइन से जोड़ने का काम कर रही है। आज देश और प्रदेश का विकास कुशल नेतृत्व से तेजी से आगे बढ़ रहा है। कबीना मंत्री सतपाल महाराज ने कहा के हम सब प्रदेश के विकास के लिए संकल्पबद्ध हैं और इसी संकल्प के साथ हमारी सरकार रात दिन विकास कार्य में जुटे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संपूर्ण देश में तेजी से विकास कार्य हो रहे है जो सब आप लोगों के सामने है। इसी का परिणाम है कि आज देश विकास की ऊंचाइयों पर है। कहा कि ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेलवे लाइन को पहुंचाने की कवायद के मेरे ड्रीम प्रोजेक्ट को भी प्रधानमंत्री ने साकार कर दिया। इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी वरूण चौधरी, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनवन शाह, एसडीएम संतोष पांडेय एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद थी।

Next Post

प्रतापनगर के प्रधान जामवंत बन कर जनता को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बैठक कर बाताबरण बनाए, अदरक का बीज कितना चाहिए लिखें जनवरी2022 के प्रथम सप्ताह तक लम्बगांव में प्राप्त कीजिएगा

प्रतापनगर के प्रधान लोगों से अपील करते हैं कि अब इस कोविंद 19 की महामारी से होने वाले दुष्प्रभाव को रोकने के लिए हमें आधुनिक तकनीक के सहारे जीवन यापन करने के लिए मसाले युक्त खेती से जैविक मसाले उत्पन कर उससे निर्मित भोजन को अपनी दिन चरिया में सम्मिलित […]

You May Like