देहरादून। उत्तराखण्ड में चुनावी रंग दिखने लगे है। प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों ने अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा 18 दिसंबर से शुरू होगी। इस आशय की जानकारी देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पत्रकारों को बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 18 दिसंबर को हरिद्वार से गढ़वाल मंडल के लिए विजय संकल्प यात्रा को रवाना करेंगे। 19 दिसंबर को बागेश्वर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कुमाऊं मंडल के लिए विजय संकल्प यात्रा को रवाना करेंगे।यात्रा के दौरान भाजपा की पांच साल की सरकार और डबल इंजन ने विकास की जो नई गाथा लिखी है, उसकी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर आगे बढ़ती है। विजय संकल्प यात्रा भी इसी संकल्प पर आधारित है , ये भाजपा के संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि संकल्प यात्रा जनवरी प्रथम सप्ताह में पूरी होगी।गढ़वाल की यात्रा 2660 और कुमाऊं की 1890 किलोमीटर लंबी होगी।
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी 20-21 को दून में
Sat Dec 18 , 2021
देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या 20 और 21 दिसंबर केा दून में होंगे। इस दौरान जहां उनका रोड शो होगा वहीं वे कार्यकर्ताओं से भी रूबरू होंगे। शनिवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह लटवाल ने […]

You May Like
-
अर्बन इंडेक्स दून की परफॉर्मेंस औसत से काफी नीचे
Pahado Ki Goonj November 26, 2021
-
चारधाम यात्रा की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन ।
Pahado Ki Goonj February 22, 2023

