HTML tutorial
HTML tutorial

पीएम के दौरे को लेकर सीएम धामी ने लिया परेड ग्राउंड जायजा

Pahado Ki Goonj

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 4 दिसंबर को देहरादून पहुंच रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी देहरादून के परेड ग्राउंड में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को परेड ग्राउंड में तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल को लेकर अधिकारियों को निर्देश भी दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री हजारों करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात उत्तराखंड को देंगे। इस दौरान वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर दी गई है।

Next Post

चुनाव नजदीक देखकर देवस्थानम बोर्ड को भंग करना बना सरकार की मजबूरीःहरीश

जनविरोधी नितियां भाजपा सरकार पर चुनाव में पड़ेगी भारी देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने चारधाम देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का ऐलान किया है। देवस्थानम बोर्ड को वापस लेने की मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद कांग्रेस भाजपा पर हमलावर दिखाई दे रही है। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा […]

You May Like