नैनीताल। जिले के हल्द्वानी शहर में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत का मामला सामने आया है। मरीज हल्द्वानी के डीआरडीओ अस्पताल में भर्ती था। मरीज नैनीताल के शेरवुड स्कूल परिसर का रहने वाला था, जिसकी उम्र 70 साल थी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी भागीरथी जोशी ने बताया कि नैनीताल शेरवुड स्कूल निवासी 70 वर्षीय मरीज को परिजनों ने 15 नवंबर को हल्द्वानी के सुशीला हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। उनको बुखार और निमोनिया शिकायत थी। जांच के दौरान रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इनके बाद मरीज को डीआरडीओ हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया था, वहीं पर उसका मरीज का इलाज चल रहा था। सोमवार सुबह मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी शेरवुड स्कूल में शिक्षिका है। सीएमओ जोशी का कहना है कि मृतक के संपर्क में जो भी लोग आए हैं, सभी का को भी टेस्ट कराया जा रहा है। मृतक को कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके लगे थे।
पीएम के दौरे को लेकर सीएम धामी ने लिया परेड ग्राउंड जायजा
Mon Nov 29 , 2021
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 4 दिसंबर को देहरादून पहुंच रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी देहरादून के परेड ग्राउंड में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को परेड […]

You May Like
-
तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो छात्रों की मौत
Pahado Ki Goonj February 12, 2021
-
बदरीनाथ-केदारनाथ सहित चारधाम शुरू करने को गरजे कांग्रेसी
Pahado Ki Goonj September 14, 2021


