HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तरकाशी :- जनपदीय स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारम्भ , सभी ब्लॉकों के 250 से अधिक बालक ओर बालिकाएं कर रहे है प्रतिभाग ।

Pahado Ki Goonj

उत्तरकाशी :- जनपदीय स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारम्भ ।सभी ब्लॉकों के 250 से अधिक बालक ओर बालिकाएं कर रहे है प्रतिभाग ।

उत्तरकाशी :- मदन पैन्यूली
जनपदीय स्तरीय खेल महाकुंभ का शुक्रवार को जिला परियोजना निदेशक/ प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह एंवम एसडीएम भटवाड़ी चतर सिंह चौहान द्वारा मनेरा खेल मैंदान में दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया l

खेल कूद प्रतियोगिता में जनपद के सभी 6 विकासखण्डों के प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे है। जिसमें आज अण्डर 17 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं की 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के विपिन प्रथम, परमवीर भटवाड़ी ब्लॉक द्वितीय स्थान पर रहे। जबकि बालिका वर्ग में कुमारी ऐश्वर्या मोरी ब्लॉक प्रथम, सारा कलूड़ा नौगांव ब्लॉक द्वितीय स्थान पर रहे जबकि 1500 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सौरभ रावत मोरी ब्लॉक प्रथम, आयुष द्वितीय जबकि बालिका वर्ग में रोशनी कलूड़ा भटवाड़ी ब्लॉक प्रथम व मोरी ब्लॉक की प्रीति द्वितीय स्थान पर रही । साथ ही 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग हिमांशु नौगांव ब्लॉक प्रथम एवं डुंडा ब्लॉक के रोहन कुमार द्वितीय साथ पर रहे । जबकि बालिका वर्ग में चिन्यालीसौड़ ब्लॉक की कुमारी महक प्रथम एवं भटवाड़ी ब्लॉक की सिमरन द्वितीय स्थान पर रही।

प्रतियोगिता के शुभारम्भ से पूर्व मुख्यातिथि परियोजन निदेशक ने सभी प्रतिभागियों से वार्ता कर अपनी ओर से शुभकामना दी। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी ने बताया कि यह प्रतियोगिता हमारे जनपद की 22 अक्टूबर से न्याय पंचयात स्तर से शुरु होकर विकास खंड स्तर से होते हुए आज जनपद स्तर पर हो रही न्याय पंचयात एवं विकासखंड स्तर पर चयनित प्रतिभागी आज जनपद स्तर पर अपना दमखम दिखाएंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में सभी ब्लॉकों के 250 से अधिक बालक ओर बालिकाएं प्रतिभाग कर रहे है l उन्होंने कहा की जो भी प्रतिभागी जनपद स्तर पर चयनित होगे वे राज्य स्तर पर अपने जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी निधि बेंजोला , जिला अध्यक्ष युवा कल्याण आजद डिमरी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप राणा, लोकेन्द्र नेगी, प्रकाश भण्डारी , निर्णायक अमीरचंद रमोला, राजाराम भट्ट, अजय नोटियाल, रमेश रावत, दरमियान सिहं भण्डारी, शूरवीर सिंह पडियार, राणा,धनेश्वर रावत, जयदेव चौहान, दिलप्रीत, रूचि पंवार, शुक्रदेई, उत्तम नेगी, सोहन पाल सिंह, चंडी प्रसाद नौटियाल, शूरवीर मार्तोलिया, अवतार सिंह चौहान, महेश उनियाल, हकीमुद्दीन खान, सुरेश भंडारी, महादेव गुसाईं, सुनील गोसांई, गजेंद्र राणा आदि मौजूद रहे ।

Next Post

सुनिश्चित जीत को शानदार बनाना हो लक्ष्य:- जोशी

सुनिश्चित जीत को शानदार बनाना हो लक्ष्य:जोशी देहरादून :- भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत निश्चित है,कार्यकर्ताओ को इसे शानदार बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी है। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित चुनाव प्रबन्धन समिति की […]

You May Like