देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने देवस्थानम बोर्ड के सम्बन्ध में गठित उच्चस्तरीय समिति के अध्यक्ष मनोहर कान्त ध्यानी द्वारा समय पर मुख्यमंत्री को अन्तरिम रिपोर्ट सौंपने का स्वागत किया है। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि उच्चस्तरीय समिति ने सभी पक्षों से बात करने के बाद रिपोर्ट तैयार करने की बात भी कही है।
श्री महाराज ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड में इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि वहां स्थिति मंदिरों के पुजारी, रावल, नायक रावल, पंडों के वंशानुगत व परंपरागत अधिकार एवं हक-हकूक यथावत रखे जाएं। उन्होने कहा कि देवस्थानम बोर्ड के सम्बन्ध में गठित उच्चस्तरीय समिति के अध्यक्ष मनोहर कान्त ध्यानी द्वारा जो रिर्पाेट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपी गई है उसे शीघ्र ही कैबिनेट में रखा जायेगा। धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उच्चस्तरीय समिति के अध्यक्ष मनोहर कान्त ध्यानी ने संबंधित पक्षों से बात कर रिपोर्ट तैयार की है। जिसमें सभी की भावनाओं एवं विचारों का समावेश किया गया है।
धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक कल,सरकार ले सकती है कुछ बड़े फैसले
Wed Oct 27 , 2021
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को उत्तराखंड सचिवालय में मंत्रीमंडल की महत्वपूर्ण बैठक होगी। आगामी चुनाव के लिहाज से ये कैबिनेट बैठक काफी अहम है। क्योंकि सरकार आम जनता से जुड़े कुछ बड़े फैसले कैबिनेट बैठक में ले सकती है। जिसका फायदा बीजेपी के चुनाव में […]

You May Like
-
ज्योतिष एवं द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूवानद सरस्वती जी के निर्देश पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी की पहल पर आज ज्योतिर्मठ के स्वयंसेवक अभिषेक बहुगुणा एवं प्रदीप नौटियाल के संयुक्त तत्वावधान में ज्योतिर्मठ की ओर से तपोवन में चल रहे, राहत एवं बचाव कार्य मेंजुटे राहत कर्मियों के लिए राहत सामग्री लेकर जाते हुए।
Pahado Ki Goonj February 8, 2021

