देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को उत्तराखंड सचिवालय में मंत्रीमंडल की महत्वपूर्ण बैठक होगी। आगामी चुनाव के लिहाज से ये कैबिनेट बैठक काफी अहम है। क्योंकि सरकार आम जनता से जुड़े कुछ बड़े फैसले कैबिनेट बैठक में ले सकती है। जिसका फायदा बीजेपी के चुनाव में मिलेगा।
28 अक्टूबर को सचिवालय में शाम 5 बजे मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में इस बार एक मंत्री कम होगा। क्योंकि धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे यशपाल आर्य पार्टी छोड़कर कांग्रेस में जा चुके हैं। यशपाल आर्य के सभी विभाग इस समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास हैं। आज होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक सरकार जनता से जुड़े कुछ लोकलुभावने फैसले ले सकती है। कैबिनेट बैठक में पिछली बैठक में पास हुए प्रस्तावों पर भी चर्चा होने की पूरी उम्मीद है। वहीं हाल ही में उत्तराखंड में आई दैवीय आपदा को लेकर भी सरकार कैबिनेट में कोई बड़ा फैसला ले सकती है। आपदा में दी जाने वाली राहत राशि की रकम बढ़ाई जा सकती है. बीते दिनों सीएम ने कुछ घोषणाएं की थी, जिन पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है।
जनता की समस्याओं का हो समय से निस्तारण-धामी
Wed Oct 27 , 2021
देहरादून। आमजन को मूलभूत समस्याओं के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। समयबद्ध तरीके से उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाए। इसमें कोताही कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्षेत्र की जनता को दिक्कत हुई तो दिक्कत देनेे वाला यहां नहीं रहेगा। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर शाम को […]
You May Like
-
ब्रेकिंग न्यूज़ ,कर्नाटक में 34000 करोड़ रुपये की क़र्ज़ माफी की घोषणा, यूपी से बडी खबर-योगी कैबिनेट में 2019 को लेकर फेरबदल हो सकता है – सूत्र, बालू से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने 9 साल के बच्चे को रौंदा,प्रतापगढ़:बेखौफ बदमाशों ने छात्र को गोली मारकर रुपये व मोबाइल लूटा, इलाहाबाद: राज्य विश्वविद्यालय की लापरवाही फिर आई सामने,उत्तराखंड टिहरी ब्रेकिंग: घनसाली में यूटिलिटी गाड़ी की मासूम बच्ची पर टकर लगने से मौके पर हुयी मौतबोले , पूरा प्रदेश अगर सुदामा हो जाय तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा- सीएम त्रिवेंद्र
Pahado Ki Goonj July 5, 2018

