देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को प्रातः सर्किट हाउस काठगोदाम में जन समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री ने गौलापार क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि गौलापुल के क्षतिग्रस्त एप्रोच वॉल का निर्माण 15 दिन के भीतर प्रारम्भ कर दिया जायेगा। क्षेत्र के प्रधान संगठन भी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले, जिस पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रधानों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जायेगा। उन्होंने कहा सरकार हमेशा जनता के साथ है उनकी मदद के लिए हमेशा तत्पर है। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में धैर्य बनाये रखें, समस्याओं का प्राथमिकता से निदान किया जायेगा। इस अवसर पर आपदा प्रबन्धन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, महापौर डॉ. जोगेन्द्रपाल सिंह रौतेला, सहित डीजीपी अशोक कुमार, आयुक्त सुशील कुमार, डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी के अलावा जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
भाजपा अध्यक्ष ने ली आपदा के बाद राहत कार्यों फीड बैक
Wed Oct 20 , 2021
देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से फोन कर प्रदेश में बारिश के बाद राहत कार्यों का जायजा लिया। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी संगठन के सभी कार्यक्रम आगामी 24 […]

You May Like
-
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य असम राज्य के प्रभारी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का प्रभारी बनने के बाद उत्तराखंड आगमन पर जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर सभी कांग्रेस के पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी,विधायक राज्य मंत्री गोपाल सिंह रावत मानोज रावत सहित सभी कांग्रेस जन ने स्वागत किया
Pahado Ki Goonj July 23, 2018

