HTML tutorial
HTML tutorial

‘गोलमाल अगेन’ में है दर्शकों के लिए ठहाकों का भरपूर इंतजाम

Pahado Ki Goonj

इस सप्ताह प्रदर्शित फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ निर्देशक रोहित शेट्टी की ओर से दर्शकों को दीवाली का गिफ्ट भी कहा जा सकता है क्योंकि फिल्म इतना हंसाती है कि दर्शक कुछ समय के लिए अपनी सारी परेशानियां भूल जाते हैं। ‘गोलमाल’ सीरिज की अब तक की सभी फिल्में सुपरहिट रही हैं और इस फिल्म को भी जिस तरह की शानदार ओपनिंग मिली है उससे यही लगता है कि रोहित शेट्टी अपने खाते में एक और सुपरहिट फिल्म जोड़ने में कामयाब रहे हैं। ‘गोलमाल’ उनका सुपरहिट ब्रांड बन चुका है। इस बार रोहित ने फिल्म में हॉरर के ऐंगल को भी जोड़ा है। दक्षिण की फिल्म ‘कंचन’ से प्रेरणा लेते हुए ऐसे भूत को दिखाया गया है जो बदला लेना चाहता है। हालांकि डरावने पलों को भी हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया गया है।

फिल्म की कहानी के केंद्र में वही पांच लड़के- गोपाल (अजय देवगन), माधव (अरशद वारसी), लकी (तुषार कपूर), लक्ष्मण (श्रेयष) और लक्ष्मण (कुणाल) अनाथ हैं। ऊटी के जिस अनाथालय में यह पले बढ़े थे वहां के गुरु की मौत के बाद जब यह सब वहां पहुंचते हैं तो देखते हैं कि वासु रेड्डी नाम का बिल्डर (प्रकाश राज) और उसके साथी निखिल (नील) उस आश्रम और उसके साथ लगे कर्नल चौहान (सचिन केलकर) के प्लॉट को हथियाना चाहते हैं। पांचों को यह भी महसूस होता है कि उस अनाथालय में कुछ भूत भी रहने लगे हैं। यह सभी लोग अन्ना मैथ्यू (तब्बू) की मदद लेते हैं जो कि आत्माओं से बात कर सकती है।
फिल्म का पहला भाग बड़ी तेजी के साथ दर्शकों को हंसाते हुए आगे बढ़ता है लेकिन इंटरवेल के बाद फिल्म थोड़ी उबाऊ और नीरस हो जाती है। हालांकि रोहित शेट्टी ने हर जगह दर्शकों के लिए ठहाके लगाने का पूरा इंतजाम कर रखा है। अभिनय के मामले में अजय देवगन पहले की तरह इस बार भी ‘गोलमाल’ सीरिज की फिल्म में प्रभावी रहे। तब्बू ने अपने रोल में जान डाल दी है। प्रकाश राज, मुकेश तिवारी, परिणीति चोपड़ा, नील नितिन मुकेश, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, अरशद वारसी, कुणाल खेमू का काम ठीकठाक रहा। जॉनी लीवर एक बार फिर से छा गये। अन्य सभी कलाकार ठीकठाक हैं। फिल्म का गीत संगीत कामचलाऊ है। निर्देशक रोहित शेट्टी की यह फिल्म देखने जा रहे हैं तो दिमाग का इस्तेमाल नहीं करें और सिर्फ मनोरंजन पर ही ध्यान दें तभी फिल्म का मजा ले पाएंगे।
कलाकार- अजय देवगन, अरशद वारसी, तब्बू, तुषार कपूर, श्रेयष तलपडे, परिणीति चोपड़ा, प्रकाश राज, नील नितिन मुकेश, कुणाल खेमू, मुकेश तिवारी, जॉनी लीवर और निर्देशक रोहित शेट्टी।
Next Post

दो दिवसीय दौरे पर मसूरी आ रहे हैं पीएम नरेंद्र मोदी

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को देखते हुए राज्य सरकार अब ज्यादा सतर्कता बरतेगी। प्रधानमंत्री मोदी 26 व 27 अक्टूबर को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी, मसूरी के दो दिनी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मोदी के कार्यक्रम को लेकर अधिक गोपनीयता बरती जाएगी। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी की […]

You May Like