HTML tutorial
HTML tutorial

कारोबारी से लूट का खुलासा, यूपी के 4 बदमाश गिरफ्तार

Pahado Ki Goonj

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में 15 सितंबर की रात हुए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हरिद्वार पुलिस ने लूटकांड को अंजाम देने वाले 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी बदमाश यूपी के रहने वाले हैं। हरिद्वार एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने सिडकुल लूटकांड का खुलासा किया।
उन्होंने बताया कि इंद्रलोक कॉलोनी में 6 बदमाशों ने लूटकांड को अंजाम दिया था और मनी ट्रांसफर कारोबारी सब्जपाल को गोली भी मार दी थी। इस काम में उनके साथ 2 अन्य लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने सूचना देने का काम किया। 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य बदमाशों की तलाश अभी जारी है। एसएसपी ने ये भी बताया कि बदमाशों ने एक लाख से ज्यादा की लूट की थी। जिसमें से हर एक के हिस्से में 23-23 हजार रुपये आए थे। इनके पास से एक तमंचा और कुछ नकदी बरामद हुई है। पुलिस की 6 टीमों की मदद से इस लूटकांड का खुलासा हो पाया है। पुलिस द्वारा बाकी फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। हरिद्वार एसएसपी ने बताया कि लूट को अंजाम देने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी, जिसमें थाना सिडकुल पुलिस द्वारा थाना श्यामपुर क्षेत्र तक 110 सीसीटीवी कैमरों का लगातार निरीक्षण किया गया। इनमें दो अपराधियों की पहचान कर ली गई। पहचाने गए अपराधियों को गठित टीम द्वारा आज चिड़ियापुर श्यामपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से सख्ती से पूछताछ की गई तो पकड़े गए अभियुक्तों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों में दीपेश कुमार, निवासी ग्राम इनामपुर थाना मंडावर बिजनौर, कामेंद्र निवासी लालपुर बिजनौर बताया है. गिरफ्तार बदमाशों के पास से लूटे गए ₹17 हजार और एक तमंचा 315 बोर व जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

Next Post

आंगन से 8 साल की बच्ची को उठा ले गया गुलदार, शव बरामद

पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से सटे इलाकों में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बजेटी क्षेत्र में गुलदार ने एक 8 साल की बच्ची को निवाला बनाया है। बताया जा रहा है रविवार रात साढ़े नौ बजे गुलदार ने एक 8 साल की बच्ची को आंगन से […]

You May Like