HTML tutorial
HTML tutorial

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सीएम धामी ने किया वृक्षारोपण

Pahado Ki Goonj

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर केदारनाथ एवं गंगोत्री में आयोजित पूजा-अर्चना में वर्चुअल प्रतिभाग किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोदी के दीर्घायु के लिए ईश्वर से कामना की. वहीं, इस बाद सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में वृक्षारोपण भी किया।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति एवं नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना भी साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली की वजह से भारत को वैश्विक स्तर पर एक अलग पहचान मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष लगाव है। उनके मार्गदर्शन में केदारधाम का पुनर्निर्माण कर उसे विश्वस्तरीय धार्मिक स्थल बनाने का उनका सपना साकार हो रहा है। बदरीनाथ धाम पुनर्निर्माण योजनाओं पर भी कार्य गतिमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड में विकास के नये आयाम स्थापित हुए हैं। वहीं, इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मेयर सुनील उनियाल गामा एवं विधायक खजान दास ने भी वृक्षारोपण भी किया।

Next Post

उत्तरकाशी :- 08.26 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

उत्तरकाशी :- 08.26 ग्राम अवैध स्मैक के साथ किया एक अभियुक्त गिरफ्तार उत्तरकाशी / मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी* द्वारा जनपद में चलाये जा रहे अभियान “नशा मुक्त उत्तरकाशी”* के तहत उत्तरकाशी पुलिस लगातार अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का कारोबार करने वालों के प्रति कार्रवाई कर रही है, इसके […]

You May Like