HTML tutorial
HTML tutorial

जनपद के विकास खण्डों में होगा कल्याण शिविरों का आयोजन ।

Pahado Ki Goonj

जनपद के विकास खण्डों में होगा कल्याण शिविरों का आयोजन ।

उत्तरकाशी :- मदन पैन्यूली

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में समाज कल्याण विभाग ने जारी किए रोस्टर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का दूरदराज के पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने हेतु प्रत्येक विकास खण्डों में कल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है ।

शिविर की तिथियां निर्धारित की गई है जिसमें 01 सितम्बर 2021 को रा0इ0का0 जखोल (मोरी), 02 सितम्बर रा0इ0का0 आराकोट,06 सितम्बर रा0इ0का0 गुदियाट गांव पुरोला, 07 सितम्बर हुडोली, 13 सितम्बर रा0इ0का0 डामटा विकास खण्ड नौगांव, 14 सितम्बर राजगडी, 27 सितम्बर रा0इ0का0 चमियारी विकास खण्ड चिन्यालीसौड़,04 अक्टूबर 2021 रा0इ0का0 धौंतरी विकास खण्ड डुण्डा, 05 अक्टूबर विकास खण्ड परिसर डुण्डा, 13 अक्टूबर प्राथमिक विद्यालय लाटा विकास खण्ड भटवाड़ी, 14 अक्टूबर हाई स्कूल झाला में शिविर आयोजित होगा।

शिविर में *समाज कल्याण विभाग* द्वारा पेंशन योजनाओं तथा अन्य कल्याणकारी योजना के आवेदन पत्रों का वितरण कराना, समस्त योजनाओं के आवेदन पत्रों में औपचारिकताओं सहित आवेदन पत्र प्राप्त करना, पेंशनरों के सी.बी.एस खाते तथा आधार कार्ड प्राप्त करना एवं कल्याणकारी योजनाओं की पात्रता के संबंध में आमजनों को जानकारी प्रदान करना है। *राजस्व विभाग* पेंशनरों के आय,जाति, स्थायी निवास आदि प्रमाण पत्र मौके पर ही तैयार कर जारी करना। निर्वाचन हेतु नवीन मतदाता पंजीकरण पत्रों का वितरण करना। *चिकित्सा विभाग* दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करना तथा कोविड-19 की गाइड लाइन पालन कराते हुए शिविर में आये आमजनों का कोविड परीक्षण करना। अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करना। शिविर वाले स्थान पर शिविर प्रारम्भ होने से पूर्व सैनेटाइज करवाना तथा शिविर समाप्ति के पश्चात शिविर स्थान को पुनः सैनेटाइज करवना का कार्य करेंगे। *विद्युत विभाग* विद्युत बिलों का सुधारीकरण तथा अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी देना। *श्रम विभाग* जन श्रीबीमा योजना एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी देगें । लीड बैंक अधिकारी वृद्धजनों के पेंशन के नये खाते खोले जाने तथा बचत से संबंधित जानकारी प्रदान करेगें। *महिला एवं बाल विकास विभाग* विभागीय स्टॉल लगाया जाना तथा ‘‘नन्दागौरादेवी’’ योजना की जानकारी प्रदान करेगें। *जल संस्थान* पानी के बिलों का सुधारीकरण एवं योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान करना। *उद्यान विभाग* विभागीय स्टॉल स्थापित कर योजनाओं की जानकारी कास्तकारों को उपलब्ध कराएंगे। *पुलिस विभाग* कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करवाने एवं शान्ति व्यवस्था हेतु टीम तैनात करेंगे। *खाद्य एवं आपूर्ति विभाग* विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करना तथा राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं का निस्तारण करना। *उद्योग विभाग* विभिन्न विभागीय रोजगार से संबंधित जानकारी आमजनों को उपलब्ध कराना। *सेवायोजन विभाग* रोजगार से संबंधित विभागीय जानकारी आमजनों को उपलब्ध कराना।

जिलाधिकारी ने आयोजित शिविरों में कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित कराने के साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को देने के निर्देश दिए है।

Next Post

जनगणना के भाषा कालम में हिन्दू अपनी भाषा संस्कृत लिखें -मुकुन्दानन्दः ब्रह्मचारी

गोपेश्वर देहरादून, पहाडोंकीगूँज स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती आदि शंकराचार्य  ज्योतिर्मठ  द्वारिका शारदा  ज्योतिर्मठ पीठ में श्रावण पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्यकार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्य क्रम के अवसर पर भारत वासियों को महत्वपूर्ण सन्देश देने के लिए  पीठ  ने अभिनव  कर्ण प्रिय ह्रदय स्पर्श करने के […]

You May Like