HTML tutorial
HTML tutorial

जीएमएस रोड देह व्यापार का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

Pahado Ki Goonj

देहरादून। सूबे की राजधानी देहरादून के जीएमएस रोड पर चल रेह देह व्यापार के अनैतिक धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार को गिरफ्तार किया है। ग्राहकों की बुकिंग व्हॉट्सएप के जरिए की जाती थी।
राजधानी देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने अपराधों की रोकथाम और देह व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई के प्रभावी निर्देश दिए गए। साथ ही मुखबिर तंत्र को मजबूत किया गया। इस की तहत 16 अगस्त को पुलिस को खबर मिली कि थाना वसंत विहार क्षेत्र में जीएमएस रोड पर अवैध देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है, जिसकी बुकिंग व्हाट्सएप से की जाती है।
इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक वसंत विहार ने कार्रवाई करते हुए थाना स्तर पर एक टीम गठित कर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को अवगत कराया गया। इसके बाद थाना वसंत विहार की पुलिस टीम और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम के साथ जीएमएस रोड स्थित मकान पर दबिश दी गई, जहां एक कमरे में दंपती और एक कमरे में महिला पुरुष आपत्तिजनक हालत में पाए गए।पूछताछ में सामने आया कि छह महीने पहले दंपत्ति ने ये घर किराए पर लिया था। उसकी पत्नी के दिल्ली गाजियाबाद आदि स्थानों पर कुछ महिलाओं से संपर्क हैं, जो व्यापार के धंधे में संलिप्त है। वह उनसे फोन पर संपर्क कर दून स्थित किराए के घर में बुलाती थी, जबकि युवक ग्राहकों से संपर्क कर उनको घर तक लाता था। दिल्ली, गाजियाबाद से आने वाली लड़कियों को ग्राहकों से मिलने वाले पैसे का 50 प्रतिशत दिया जाता था। पुलिस ने आरोपितों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से मोबाइल फोन और अवैध सामग्री बरामद की गई।

Next Post

बाइक सवार युवकों ने की हवाई फायरिंग, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपी

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के पंजनेहडी गांव में हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। हवाई फायरिंग करते हुए बाइक सवार लोग सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक मामला 15 अगस्त की रात का बताया जा […]

You May Like